Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रहित में कांग्रेस की गंभीरता शून्य है: सांसद संतोष पांडेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रहित में कांग्रेस की गंभीरता शून्य है: सांसद संतोष पांडेय

Abhinesh Pandey August 22, 2025

*पारित सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण होंगे: सांसद संतोष पांडेय*

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने आज एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संसद के भीतर हुई चर्चा हमेशा महत्वपूर्ण होती है लेकिन कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए ही सदन में चर्चा पर शामिल नहीं होती है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हम जब प्रतिपक्ष में थे सार्थक चर्चाओं से सदन की गरिमा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र हित में अपनी महत्ती भूमिका निभाते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन में हो रहे गंभीर चर्चाओं में हिस्सा लेने के बजाय अपने कथित प्रयासों से देश को भ्रमित करने का काम करती है जिसे देश की जनता भलिभांति समझती है।

सांसद पांडेय ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चला। इस दौरान कुल 21 बैठकें हुईं। सत्र में 14 विधेयक लोकसभा में पेश किए गए, एक विधेयक वापस लिया गया और 12 विधेयक लोकसभा पारित हुए। इस दौरान विपक्ष ने सदन चलने नहीं दिया। बार-बार के व्यवधानों के चलते सदन का सत्र प्रभावित रहा। जिसमें 130 घंटे के कुल समय में से केवल 37 घंटे ही कार्यवाही हो पाई। सांसद पांडेय ने कहा कि लोकसभा में मानसूत्र के दौरान कई अहम विधेयक पारित किए गए, जिनमें आयकर (संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025, ऑनलाइन गेमिंग (प्रोत्साहन और विनियमन) विधेयक 2025, सहित कुल 12 विधेयक को संयुक्त समिति को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

सांसद पांडेय ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा कर भारत का प्रतिनिधित्व किया जिस पर भी सदन में गरिमापूर्ण चर्चा हुई। यह पल हम सभी के लिए गौरवमयी रहा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणीग्रही, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी मौजूद थे।

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन – 22 अगस्त 2025
Next क्रेडाई के साथ जुड़कर खरीदे मकान, अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने जतायी चिंता

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.