Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे खारिज होने से कांग्रेस बेनकाब- डॉ. रमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे खारिज होने से कांग्रेस बेनकाब- डॉ. रमन

Abhinesh Pandey September 20, 2023

 

*छत्तीसगढ़ में अपराधियों की सरकार चल रही है*

*महिला आरक्षण मील का पत्थर, नारी शक्ति को बधाई*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर पत्र वार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मेरे खिलाफ कांग्रेस की फर्जी एफआईआर को खारिज करने तथा सभी मामले समाप्त करने का फैसला दिया है। यह छत्तीसगढ़ के हालात हैं। यह सरकार अपराधी चला रहे हैं। सरकार के जितने करीबी अधिकारी हैं या तो वे जेल में हैं या बेल में हैं। कोल घोटाला में इनके वरिष्ठ अधिकारी 7 माह से जेल में हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार करोड़ों अरबों के सट्टे के मामले में जांच के दायरे में हैं।खुद मुख्यमंत्री बेल पर हैं। यह अपराधियों की सरकार है। यह एफआईआर का उपयोग हथियार की तरह करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दरअसल बात शुरू होती है मेरे सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को लेकर। वह जो पोस्ट था, उसमें मैंने कोरोना संकट के समय कांग्रेस की राजनीति पर पोस्ट किया था कि कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस कुम्भ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस महामारी के साथ लड़ने के बजाए लोगों को आपस में लड़ा रही है। विदेशी मीडिया में मोदी सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कांग्रेस ने किया था, उसे एक्सपोज करने का काम मैंने किया था। हमारे साथी संबित पात्रा और मेरे खिलाफ कांग्रेस के लोगों ने एफआईआर की। यह उनकी मानसिकता है। उनके काले कारनामे के खिलाफ कोई कुछ भी बोले तो एफआईआर दर्ज करके अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास करते हैं। यह सारे मामले जब न्यायालय तक पहुंचाते हैं तो क्या हश्र होता है? एक बार फिर कांग्रेस के काले कारनामे के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। न्यायालय ने फर्जी एफआईआर को निरस्त कर दिया। यह बहुत महत्वपूर्ण फैसला है। यह एक सबक है। कोई सरकार सत्ता का किस प्रकार दुरुपयोग करने के लिए विरोधियों को दबाने का षड्यंत्र करती है, इसका इससे बड़ा उदाहरण कोई और नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दूसरा फैसला पीएससी के मामले में है। हाई कोर्ट ने न केवल कांग्रेस सरकार को फटकार लगाई बल्कि पीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। पीएससी पारदर्शी प्रक्रिया में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के भविष्य की बात है। आज स्पष्ट रूप से न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त की। सरकार ने भ्रष्टाचार में पीएससी को भी नहीं छोड़ा। पैसों से पैसों का लेनदेन किया गया। अधिकारियों का षड्यंत्र रहा। आश्चर्य होता है कि पीएससी अध्यक्ष के कई सारे रिश्तेदार का चयन डिप्टी कलेक्टर डीएसपी के पद पर होता है। यह छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाला कारनामा है। लाखों युवाओं के मन में संतोष हुआ होगा। आज न्यायालय ने साफ कर दिया कि इस तरह की प्रक्रिया नहीं चल सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को संसद में पेश कर दिया है। मुझे लगता है कि नए संसद भवन में प्रवेश के साथ नए संकल्प और सोच के साथ ऐसा फैसला हुआ है। यह 9 साल के कार्यकाल का माइल स्टोन बनने जा रहा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हो रहा है। यह महिलाओं की भागीदारी के लिए क्रांतिकारी कदम है। मैं बधाई देना चाहता हूं। यह बहुत बड़ा फैसला है और महिला सशक्तिकरण, उनके हितों के समर्थन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

Post navigation

Previous एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शान्तनु झा ने गणेश उत्सव को लेकर स्कूलों में आयोजित की जा रही अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि बदलने बाबत जिला शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन
Next चेंबर की मांग पर शासन ने बकाया कर ब्याज व शास्ति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए

Related Stories

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय

April 25, 2026
श्रीनगर में खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रीनगर में खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव 

April 25, 2026
ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा

April 25, 2026

Recent Posts

  • हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय
  • श्रीनगर में खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव 
  • ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
  • राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित 7 सांसदों ने जनता और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया हैः आप नेता उत्तम जायसवाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

You may have missed

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय

April 25, 2026
श्रीनगर में खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रीनगर में खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव 

April 25, 2026
ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा

April 25, 2026
राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित 7 सांसदों ने जनता और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया हैः आप नेता उत्तम जायसवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित 7 सांसदों ने जनता और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया हैः आप नेता उत्तम जायसवाल

April 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.