Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में “प्रौद्योगिकी, शिक्षा को विकर्षण से अधिक सशक्त बनाती है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में “प्रौद्योगिकी, शिक्षा को विकर्षण से अधिक सशक्त बनाती है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Abhinesh Pandey August 21, 2025

रायपुर।

कलिंगा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा “प्रौद्योगिकी ,शिक्षा को विकर्षण से अधिक सशक्त बनाती है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तर्कशील सोच, अभिव्यक्ति कौशल एवं रचनात्मक दृष्टिकोण का विकास करना था।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. हर्षा शर्मा, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय ने किया। विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए और विषय पर गहन विमर्श किया। विशेष रूप से अमिटी विश्वविद्यालय तथा अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विचार साझा किए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथा पटेल (प्रथम स्थान – बी.ए.) और अनुष्का बर्नवाल (द्वितीय स्थान – बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस) विजेता घोषित हुईं। उनकी तार्किकता, शोधपूर्ण दृष्टिकोण और सटीक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन माननीय निर्णायकों द्वारा किया गया – प्रो. अज़ीम ख़ान, डीन, विधि संकाय, प्रो. ए. राजशेखर, प्राध्यापक, भूगोल विभाग, निर्णायकों ने अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यदि प्रौद्योगिकी का उपयोग सही तरीके से और शिक्षक के मार्गदर्शन में किया जाए, तो यह विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। प्रो. ए. राजशेखर ने कहा कि “प्रौद्योगिकी को हमें एक मार्गदर्शक उपकरण की तरह चलाना चाहिए, न कि केवल एक साधन के रूप में।”

डॉ. श्रद्धा वर्मा, डीन, शिक्षा संकाय ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा सीखने की प्रक्रिया में नवाचार और सजगता के संतुलन पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में खेल निदेशक डॉ. डी. कालिदास, शिक्षा संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजीव यादव, शिक्षा संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सरोज नैयर, शिक्षा संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लुभावनी त्रिपाठी और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और संकाय सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Post navigation

Previous मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने रायपुर में अपने ई-एससीवी और ई-3डब्ल्यू डीलरशिप लॉन्च किए, रालास व्हील्स चैनल पार्टनर के साथ नई शुरुआत
Next कांग्रेस को अपनी लगातार हुए हार की समीक्षा करनी चाहिए – नलिनीश ठोकने

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.