Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी

Abhinesh Pandey May 20, 2025

*निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई*

*अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण*

रायपुर 20 मई/राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया।

ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अटल आवास क्रमांक 226 के हितग्राही श्री तुषार को अपने हाथों से चाबी सौंपी और उन्हें गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अन्य हितग्राहियों को भी उनके मकान की चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर, निरीक्षण दौरे, विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन जैसे विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के गांव-गांव में आकस्मिक दौरा समाधान शिविर में उनकी स्वयं की मौजूदगी और जनसमस्याओं का निदान सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिससे आमजनता में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Post navigation

Previous अटूट दोस्ती का बेमिसाल संगम: “सप्रे याराना” – एक प्रेरणादायक गाथा
Next समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.