Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किये 96% वादे पूरे-अखिलेश प्रताप सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किये 96% वादे पूरे-अखिलेश प्रताप सिंह

Abhinesh Pandey October 25, 2023

 

जिन योजनाओं से हुआ छत्तीसगढ़ का विकास उन योजनाओं से आने वाली सरकार में फिर से होगा छत्तीसगढ़ का विकास – अखिलेश प्रताप सिंह

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रेस वार्ता कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के किए गए 2018 के वादों के 96% पूर्ण करने की बात कही,उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनी तब से छत्तीसगढ़ एक रोल मॉडल के रूप में पूरे देश में अपनाया जा रहा है फिर चाहे वह बात किसानों के कर्ज माफी की हो या ₹2500 से अधिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की हो, गौधन के रूप में गोबर की खरीदी हो या गौ-मूत्र की खरीदी हो आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की हर योजनाएं देशभर में एक नजीर साबित हो रही हैं,15 साल भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसान कर्ज में डूबता गया छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता था वह कटोरा खाली होता चला गया नतीजतन छत्तीसगढ़ का किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या तक करने लगा परंतु 2018 में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की थी सरकार बनते ही उन घोषणाओं को पूर्ण करने का कार्य किया जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है और लगातार छत्तीसगढ़ का कृषि का रकबा बढ़ता चला जा रहा है,छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए भी बहुत सारे कार्य किये जिसमें से महत्वपूर्ण रूप से युवाओं को रोजगार देना जिसका नतीजा आज यह है की छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन चुका है,बेरोजगार युवाओं को ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार दे रही है, छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को निशुल्क किया गया है जो मध्यम वर्ग के लिए एक बहुत बड़ी राहत का कारण बना है,वहीं छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू करना यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है, वहीं आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और महाविद्यालय छत्तीसगढ़ के बच्चों को दुनिया भर में प्रयोग होने वाली भाषा में ज्ञान प्राप्त करने का एक पूर्ण माध्यम बना दिया है और छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को सरकारी स्कूलों में भी कॉन्वेंट स्कूलों के जैसी सुविधाएं देने का कार्य छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है,गौठानों के माध्यम से स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का सपना आज साकार हो चला है, छत्तीसगढ़ को लाल आतंक का गढ़ कहा जाता था आज वही छत्तीसगढ़ शांति का टापू बन चुका है नक्सलवाद अपने अंतिम दिन गिन रहा है नक्सल प्रभावित क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं।

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार ने फिर से एक बार उन योजनाओं को कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से क्रियान्वित करने का फैसला लिया है जिन योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को सबसे ज्यादा राहत मिली है एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा 20 क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी प्रति एकड़ की जाएगी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹2800 के करीब पहुंचाया जाएगा,छत्तीसगढ़ के युवाओं के विकास के लिए लगातार छत्तीसगढ़ सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए फ्री कोचिंग की भी सुविधा दे रही है जो भविष्य में भी जारी रहेगी और इसका विस्तार किया जाएगा,

श्री सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र को शुरू होने से पहले ही बेचने की योजना बना चुकी है अपने औद्योगिक मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए विनिवेशीकरण की सूची में नगरनार इस्पात संयंत्र को भी शामिल करना बस्तर की जनता के साथ मोदी सरकार का सबसे बड़ा धोखा है और आज जब चुनाव सर पर है तो प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आकर सफेद झूठ बोल रहे हैं,वो कह रहे हैं नगरनार का निजीकरण नहीं होगा जबकि नगरनार के विनिवेशिकरण की प्रक्रिया स्वयं केन्द्रीय वित्त मंत्रालय जोरो-सोरों से चला रहा है, आज भाजपा को वोट देना मतलब छत्तीसगढ़ को अडानी अंबानी के हाथ में सौप देने के बराबर है क्योंकि मोदी के मित्रों की नजर सिर्फ छत्तीसगढ़ पर इसलिए गड़ी हुई है क्योंकि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण है जिसका दोहन कर मोदी के औद्योगिक मित्र अपना खजाना भरना और छत्तीसगढ़ की झोली को खाली करना चाहते हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल भारतीय जनता पार्टी के शासन को भी देखा और 5 साल कांग्रेस के कार्यकाल को भी देख लिया है हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कभी दोबारा भारतीय जनता पार्टी के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर नहीं सौपेगी, छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार पर फिर से भरोसा जताते हुए अबकी बार 75 पर के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार जन-जन की सरकार रही और भविष्य में भी जन-जन की सरकार बन कर काम करेगी।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, पीसीसी बस्तर जिला प्रभारी मोहम्मद शकील रिजवी,नगर पालिका निगम की अध्यक्षा कविता साहू,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीसीसी मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान,शहर जिला प्रवक्ता अवधेश झा,शहर जिला मीडिया प्रभारी सूर्या पानी, चुनाव मीडिया प्रभारी उस्मान रजा, सोशल मीडिया जिला प्रभारी सादाब खान मौजूद थे।

 

Post navigation

Previous जनसंपर्क यात्रा में विधायक विकास उपाध्याय को मिल रहा जन जन का अपार जन समर्थन
Next उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अब फुलफार्म में -बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.