Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अब फुलफार्म में -बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अब फुलफार्म में -बूथ स्तर पर संभाला मोर्चा, मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे

Abhinesh Pandey October 25, 2023

 

रायपुर, 25 अक्टूबर 2023.
तैयारी पूरी है, पुरंदर मिश्रा जरूरी है… चुनाव जीतने के लिए इस टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज अब फुलफार्म में आ गई है। एक-एक बूथ के लिए 2-2 कार्यकर्ताओं को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता का सर्वे कर रहे हैं।
बताते चलें कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 201 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ के मतदाताओं का सर्वे करने के लिए 402 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयी बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मंडल, वार्ड, बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरु होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा सपरिवार तथा मंडल अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर मुहल्लों में मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों के बीच भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का भी मिलान कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से मुलाकात कर रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को चुनाव में विजयी बनाने की अपील के साथ पर्चे बांटे जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

चारों मंडल में किया जा रहा है सर्वेः
इस बारे में फाफाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल में मतदाताओं का सर्वे कराया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। इस सर्वे में मतदाता सूची से मिलान कर नए मतदाता, मृत मतदाता या नई जगह शिफ्ट हो चुके मतादाता की जानकारी का मिलान किया जा रहा है।

फाफाडीह मंडल में 58 पोलिंग बूथः
फाफाडीह मंडल में 58 पोलिंग बूथ हैं। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-12 के अंतर्गत आने वाले मुहल्लों में नारायणा हास्पिटल, मण्डी का क्षेत्र, सम्बलेश्वरी नगर, चंद्रशेखर नगर, लोधीपारा, जिला हास्पिटल (कुष्ठ बस्ती), देवेन्द्र नगर सेक्टर-5, गंगा नगर, दुर्गा नगर में पहुंच कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम मतदाताओं की पहचान कर सर्वे कर रही है।

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट में हैं 22 वार्ड:
भाजपा शहर जिले के अंतर्गत उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल तेलीबांधा मंडल, जवाहर नगर मंडल, फाफाडीह मंडल, शंकर मंडल के 22 वार्डों सहित 201 पोलिंग बूथ शामिल हैं। इनमें अवंतिबाई वार्ड, रमन मंदिर वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, कालीमाता वार्ड, शंकर नगर वार्ड, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, महर्षि वाल्मिकी वार्ड, नेताजी सुभाषचंद्र वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, मौदहापारा वार्ड, जवाहर नगर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, रविशंकर शुक्ल वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में कार्यकर्ता प्रचार अभियान में सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
……………..

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किये 96% वादे पूरे-अखिलेश प्रताप सिंह
Next प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.