Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दिये की रोशनी से जगमगाया चेंबर भवन चेंबर अध्यक्ष श्री पारवानी जी ने प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दिये की रोशनी से जगमगाया चेंबर भवन चेंबर अध्यक्ष श्री पारवानी जी ने प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Abhinesh Pandey November 13, 2023

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का आज 13 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार आज दिनांक 13 नवंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे चेंबर संरक्षक से लेकर सलाहकार, प्रदेश प्रभारी आईटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री, कार्यकारी सदस्य, उद्योग चेंबर, ट्रांसपोर्ट चेंबर, महिला चेंबर, युवा चेंबर, कैट सीजी चेप्टर टीम, युवा कैट एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित पुरे प्रदेश के चेंबर पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों तथा आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं समारोह में शामिल चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से दीप भी जलाये। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
श्री पारवानी जी चैंबर के पदाधिकारियों व व्यवसायियों को संबोधित कर दीपावली पर्व के महत्त्व को बताते हुए कहा कि रौशनी का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएँ।
समारोह में श्री पारवानी जी ने प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों से 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने, अपने परिवार, अपने कर्मचारी एवं उनके परिवार के मताधिकार का उपयोग कर सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व को सफल बनाने हेतु चेंबर के माध्यम से अपील की।

Post navigation

Previous भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कुलदीप और अजीत के घर मनाई दिवाली
Next कांग्रेस पहले चरण में पस्त, दूसरे में अस्त- मोदी

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.