Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कुलदीप और अजीत के घर मनाई दिवाली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कुलदीप और अजीत के घर मनाई दिवाली

Abhinesh Pandey November 12, 2023

 

रायपुर। मानवता क्या होती है और पुरंदर मिश्रा के जीवन में इसके क्या मायने हैं, यह शनिवार देर शाम यानी दिवाली के एक दिन पहले हजारों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने दिवाली इस तरह मनाई कि इसकी चर्चा आज पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। आखिर, पुरंदर मिश्रा ने ऐसा क्या नया किया, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

जगमग दिवाली के साथ ही राजधानी का माहौल धुआंधार चुनावी भी है। हर गली, चौराहे और मुहल्ले में पटाखे तो फूट ही रहे हैं, सियासत के रंगों की खूबसूरत रंगोली भी बनी हुई है। इस बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मैदान पर खड़े प्रत्याशियों ने दिवाली के एक दिन पहले भी खूब दौरा और जनसंपर्क किया। अपने-अपने ढंग से दिवाली मनाई। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने एक नेक पहल से अपनी सहृदयता दिखाते हुए हजारों आमजनों का दिल जीता।

उन्होंने, अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा और निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के घर जाकर अपनी दिवाली मनाई। इस बीच श्री मिश्रा ने दोनों के घर पर पारिवारिक सदस्यों का अभिवादन किया और उनका भी अभिवादन स्वीकारा। वहीं सभी आत्मीयजनों के बीच स्वस्थ माहौल में कुछ देर हंसी-ठिठोली भी हुई और आखिर में सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

 

मानवता ही असली पूंजीः पुरंदर

इस बारे में भाजपा पुरंदर मिश्रा ने कहा, राजनीतिक ही नहीं बल्कि मेरे निजी जीवन में भी मानवता काफी महत्व रखती है। मेरी मान्यता है कि मानवता ही असली पूंजी होती है। वैसे भी तकरीबन हर पर्व और त्योहार आपसी जुड़ाव के माध्यम होते हैं। आज दिवाली है तो मैने अपने-अपनों से मिलकर यह त्यौहार आपसी भाई-चारे के साथ हर्ष-उल्लास से मनाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में मैंने कुलदीप जुनेजा और अजीत कुकरेजा के घर जाकर सभी लोगों से मुलाकात की और दिवाली की खुशियां बांटी। साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी मैं दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि दीप पर्व दिवाली सभी के जीवन में समृद्धि के साथ खुशियों का उजियारा लाए।

………………….

Post navigation

Previous रायपुर दक्षिण से वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अलग अलग सामाजिक बैठकें लीं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
Next दिये की रोशनी से जगमगाया चेंबर भवन चेंबर अध्यक्ष श्री पारवानी जी ने प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.