रायपुर।
सीएफओ नेक्स्ट फोरम 2025, छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन, इंडस्ट्री एवं व्यवसाय में सदस्य समिति (CMI&B) द्वारा आयोजित एवं रायपुर ब्रांच, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आईसीएआई रायपुर शाखा के अध्यक्ष सिए विकास गोलछा ने बताया की इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रदेशभर से अग्रणी कॉर्पोरेट्स एवं सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के 50 से अधिक मुख्य वित्तीय अधिकारियों (CFOs) ने सक्रिय सहभागिता की। फोरम के दौरान कई महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों जैसे वर्क-लाइफ बैलेंस, गैर-परंपरागत वित्त पोषण, विलय एवं अधिग्रहण, तथा वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
इन सारगर्भित चर्चाओं को देशभर से आमंत्रित विख्यात वक्ताओं ने अपनी उपस्थिति और अनुभव से और भी समृद्ध किया, जिसमे श्री संत भारत श्रेष्ठ दास जी, रायपुर, सीए कौस्तुभ राणे, मुंबई, सीए टी. कृष्णन, मुंबई, सीए प्रभाव अग्रवाला, गुवाहाटी से मौजूद रहे
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सीए राजेश शर्मा, केंद्रीय परिषद सदस्य, आईसीएआई, गेस्ट ऑफ ऑनर सीए दिनेश अग्रवाल जी एवं श्री मनीष मंडल जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन रहे जिन्होंने अपने अनुभव सभी से साझा किये.
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्योग में सीएफओ के पद पर कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनके कार्यछेत्र के अनुसार विभिन्न विषयो पर जानकारी प्रदान करना जिससे की वह अपना काम और सुचारु रूप से कर सके और विकसित उद्योग, विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत की पारीकल्पना को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके.
इन सभी विशिष्ट अतिथियों और वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस फोरम को न केवल एक ज्ञानवर्धक अनुभव बनाया, बल्कि इसे नेटवर्किंग, लर्निंग और लीडरशिप के लिए एक उल्लेखनीय मंच भी प्रदान किया।इस भव्य आयोजन की मेजबानी में निम्नलिखित टीम की सक्रिय भूमिका रही आईसीएआई रायपुर शाखा से सीए विकास गोल्छा, अध्यक्ष, सीए रश्मि वर्मा, उपाध्यक्ष, सीए रवि जैन, सचिव, सीए संस्कार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, सीए ऋषिकेश यादव, CICASA अध्यक्ष
, सीए शीतल कला, कार्यकारिणी सदस्य, सीए आयुषी गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य, सिए मोहित अग्रवाल, सिए प्रणय बैद.आईसीएआई रायपुर शाखा इस सफल आयोजन की अगवाई का मौका देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं सीए अनुज गोयल जी एवं सीए राजेश शर्मा जी का, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्थन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संभव हो सका।
