Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर सामाजिक महिलाओं को सम्मानित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर सामाजिक महिलाओं को सम्मानित किया

Abhinesh Pandey May 31, 2025

 

रायपुर/ पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर को 300 वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए गए अहिल्या बाई होलकर जयंती पर भाजपा शहर जिला द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कार्यशाला , चित्रकला , और रंगोली निर्माण जैसे कार्यक्रम मंडल स्तर तक आयोजित किए गए इसी कड़ी में शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सामाजिक महिला सम्मान समारोह और मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक गण , आयोग अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा और शहर जिला के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित थे उन्होंने सर्वप्रथम रायपुर शहर की सम्मानित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*सनातन धर्म प्रतीकों की शक्तिशाली रक्षक थीं महारानी अहिल्या बाई होलकर :- किरण सिंहदेव*

*राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन महारानी अहिल्या बाई होलकर के शासन अहम पहचान :- किरण सिंहदेव*

उन्होंने उपस्थित विभिन्न समाज वर्ग की सम्मानित महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा आपको सम्मानित करते हुए हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

हमने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें संगोष्ठी , चित्रकला , रंगोली जैसे कार्यक्रम किए गए ।

उन्होंने आगे कहा इस कार्यक्रम की आवश्यकता क्यों पड़ी यह भी जानना आवश्यक है इसका मूल कारण समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दें रही है सरकारी , सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में हमारी नारीशक्ति ने स्वयं को अपने परिवार को और साथ ही साथ देश को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान हमारी मातृशक्ति का रहा है और हम इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से उनका गाहे बगाहे सम्मान करते हैं ।हमारा देश मातृशक्ति का देश है पूरे विश्व में केवल हमारा देश है जिसे माता का दर्जा दिया जाता है ।

सत्रहवीं शताब्दी में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का जन्म सामान्य गरड़िया परिवार में हुआ और विवाह राज परिवार में हुआ अल्प आयु में उनके वर देवलोक गमन कर गए उसके पश्चात उन्होंने 26 वर्ष का शासन किया और अपने शासन में जनता के विकास पर प्रमुखता से कार्य किया जिसमें धार्मिक पुनरुद्धार , सामाजिक पुनरुद्धार प्रमुखता से है और यदि आप देखेंगे तो आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे प्रेरित होकर अपने कार्यकाल का निर्वहन किया और अपनी योजनाओं में उनकी प्रेरणा को प्रमुखता से रखा ।

हमारा दुर्भाग्य है कि कुछ ताकतों ने अपने राजनीतिक उद्धार के लिए भारत भूमि की पुण्य आत्माओं को उनके योगदान को लगभग धूमिल करने दबाने का प्रयास किया और हमारी युवा पीढ़ी को अपने असली इतिहास से अनभिज्ञ रखा गया ।

धर्म के क्षेत्र में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है हिमालय से लेकर कन्या कुमारी तक उन्होंने लगभग 130 मंदिरों का पुनरुद्धार का बीड़ा उठाकर उसे पूर्ण किया और सनातन धर्म के प्रतीकों की पुर्नस्थापना की और यह उस समय की बात है जब आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता नहीं थी लेकिन लक्ष्य निर्धारित था और मन में दृण निश्चय सामाजिक कुरीतियों को समाज से निकलने में उनकी भूमिका अदभुत और अविस्मरणीय है ।

समाज को शिक्षित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

यदि उनके जीवन को पूर्ण रूप से संक्षिप्त में बताना हो तो न्यायपूर्ण राज्य का सर्वोत्तम उदाहरण पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी का शासन काल रहा है न्याय पूर्ण कहना इसलिए भी आवश्यक है कि उन्होंने न्याय के लिए अपने परिवार को भी जनमानस की तरह ही न्याय करा दण्डित भी किया ।

भारतीय जनता पार्टी के इस तरह के कार्यक्रम केवल वाहवाही लूटना नहीं अपितु हमारे जनप्रतिनिधि अपने कार्यक्षेत्र में पुण्य श्लोका अहिल्या बाई होलकर जैसी महान विभूतियों के जीवन से शिक्षा लेकर जनता के बीच कार्य कर एक उच्च मानक स्थापित करें ।

*भारत के सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधारकों के पुण्य स्मरण का हव्य है महारानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम :- रमेश सिंह ठाकुर*

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर शहर की सम्मानित सामाजिक महिलाओं और भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं अपितु भारत में सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुण्य आत्माओं का पुण्य स्मरण रूपी हव्य है पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर का सनातन धर्म के प्रतीकों के संरक्षण में और साथ ही साथ सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने भारत के अधिकाधिक ज्योतिर्लिंगों जीर्णोद्धार करने में अपना योगदान दिया अपने शासन के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय को विशेष स्थान दिया साथ ही प्रजा की व्यवस्थाओं के प्रति वचनबद्ध होकर कार्य को प्रमुखता से स्थान दिया रानी अहिल्या बाई के 26 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी उन्होंने अकाल और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधारों और सनातन के पुण्य प्रतीकों को पुनः स्थापित करने में उनके योगदान को भारत वर्ष युगों युगों तक याद करेगा ।

एकात्म परिसर में आहूत कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया आज आयोजित सामाजिक महिला सम्मान कार्यक्रम में रायपुर शहर की विभिन्न समाज वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनका योगदान लगातार सामाजिक उद्धार हेतु समाज को प्राप्त होता है ।

आज के कार्यक्रम में श्रीमती रेणुका पुराणिक , श्रीमती रानू धनगर , श्रीमती मीना निषाद, श्रीमती भारती उपाध्याय, श्रीमती माधुरी कर, श्रीमती तापसी दत्ता, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती डिंपल शर्मा, श्रीमती बिंदिया नाग, श्रीमती हेमलता मिश्रा, श्रीमती कांति जैन लूनिया, श्रीमती सुमिता साहू, और डॉ सुमन मित्तल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सम्मानित किया ।

साथी रायपुर शहर जिला के सभी 20 मंडल अध्यक्षों को भी शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया आज आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील सोनी,पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू,संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, किशोर महानंद,अमरजीत छाबड़ा,नलिनेश ठोकने,सूर्यकांत राठौर,चन्नी वर्मा,ओंकार बैस,अकबर अली,गोपी साहू,श्यामा चक्रवर्ती,अमित मैशरी हरीश ठाकुर,संजय तिवारी,तुषार चोपड़ा,सुभाष अग्रवाल,अनिल बाग,सीमा साहू, शिवजलम दुबे,मिली बैनर्जी,राहुल राय, वंदना राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाज सेविका उपस्थित रहे |

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा जनजातीय संग्रहालय, नया रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण
Next आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा सीएफओ नेक्स्ट फोरम का सफल आयोजन

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.