इंदिरा वार्ड उप चुनाव जीत कर कांग्रेस तोड़ेंगी भाजपा के सारे भ्रम, कांग्रेसियों की एकजुटता से जीत हुई है सुनिश्चित-जावेद खान
राजा-महाराजा से लेकर मंत्री-संत्री तक इस बार चखेंगे हार स्वाद करें 4 जून का इंतजार-जावेद खान
जगदलपुर -2/6/26
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ने इंदिरा वार्ड उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का प्रबल दावा करते हुए कहा है कि भाजपा ने इस उप चुनाव में सत्ता और संगठन दोनों को ही झोंक डाला था बावजूद इसके भाजपा जीत से कोसों दूर है और इस उप चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा,भाजपा के प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी उप चुनाव नहीं जीत पाएंगे जिसकी सबसे बड़ी वजह सरकार बनने के बाद से केवल मोदी जी के “मन की बात” जनता को सुना रहे भाजपाई पर जनता के “मन की बात” सुनने तैयार नहीं हैं भाजपाई,वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी को जिता कर नगर निगम पहुंचाने कांग्रेसियों की एकजुटता, चुनावी रणनीति और मजबूत विपक्ष की भूमिका कारगर साबित होगी।
जावेद ने कहा है कि भाजपा की सरकार प्रदेश में पिछले ढाई साल से है और निगम में भाजपा पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से काबिज है बावजूद इसके एक वार्ड के उप चुनाव में राजा-महाराजा से लेकर मंत्री-संत्री तक को उतारना पड़ गया भाजपा को जो दर्शाता है कि इन ढ़ाई सालों में भाजपा संगठन जनता से कोसो दूर रही है और धरातल पर जनता के लिए भाजपा सरकार ने कुछ किया नहीं है जिसके चलते एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी जनता ने इन्हें अस्वीकार कर दिया है,अब जनता का मोह भाजपा के जनप्रतिनिधियों से पूरी तरह भंग हो चुका है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।जनता के आशिर्वाद से कांग्रेस पार्टी आगामी 4 जून को भाजपा के सारे भ्रम तोड़ देगी और जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए रामकृष्ण तिवारी को निगम में इंदिरा वार्ड की सेवा का अवसर प्रदान करेगी तथा कांग्रेस की तीन दशकों से काबिज रही इंदिरा वार्ड में एक बार फिर जीत का परचम लहरा कर अपना कब्जा बनाए रखने में सफल साबित होगी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,प्रभारी द्वय पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ भाजपा को इस उप चुनाव में धूल चटाने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है और जनता ने भी कांग्रेस के परिश्रम को स्वीकार किया है और भाजपा के छलावे को बखूबी समझा है।
जावेद ने कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और विश्वास दिलाते हुए कहा है कि स्वर्गीय रशीद खान की कमी वार्डवासियों को महसूस होने नहीं देगी कांग्रेस रामकृष्ण तिवारी रशीद खान के नक्शे कदम पर चलकर वार्डवासियों की निस्वार्थ सेवा करेंगे।
जावेद खान
प्रवक्ता -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस
