Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा ने किया स्टालिन का पुतला दहन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जलाया पुतला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया स्टालिन का पुतला दहन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जलाया पुतला

Abhinesh Pandey September 5, 2023

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने स्टालिन के पुतले को आग के हवाले किया*

*सनातन के खिलाफ स्टालिन के शब्द दंडनीय हैं कांग्रेस अपना पक्ष साफ करे :- अरुण साव*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का सनातन को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राजनीतिक दलों और हिंदू संगठनों में खासा आक्रोश व्याप्त है हर कोई स्टालिन के बयान की कड़ी निन्दा कर रहा है लगातार जगह जगह विरोध प्रदर्शन जारी है ।

इसी कड़ी में आज भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधी स्टालिन का पुतला दहन किया बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उदानिधि के पुतले को आग के हवाले किया भाजपा द्वारा उदयनिधी के 2 पुतले जलाए गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले स्टालिन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बूढ़ातालाब से रैली की शक्ल में भाजपाई पैदल मार्च करते हुए बिजली ऑफिस चौक पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया इस दौरान कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करते रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा की सत्य सनातन धर्म कोई अचानक अस्तित्व में नही आया यह मानव समाज में संस्कृति और सभ्यता का मुख्य आधार रहा है सनातन धर्म विश्व की प्राचीनतम सभ्यता सनातनी रही है ऐसे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे का बयान ना केवल निंदनीय है अपितु दंडनीय है हम सभी को ज्ञात है की तमिलनाडु में कांग्रेस के गठबंधन से ही स्टालिन सरकार चल रही है ऐसे में कांग्रेस को चाहिए की वह अपना मत और पक्ष जनता के सामने स्पष्टता से रखे चुनाव आते ही कांग्रेस के मुख्य नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने का राजनीतिक स्टंट करते हैं या वाकई में उन्हें स्नातनियो और हिंदुओ से लगाव है कांग्रेस गठबंधन से मुख्यमंत्री बने स्टालिन के बेटे द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ इतनी अभद्र और अशोभनीय भाषा का उपयोग किया जाता है मगर एक भी कांग्रेसी उनके खिलाफ नहीं बोलता इससे कांग्रेस की रीति नीति स्पष्ट होती है और उदयनीधी स्टालिन के अभद्र बयान पर मौन स्वीकृति को इंगित करती है।

पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे का बयान कोई भी सनातनी स्वीकार्य नहीं करेगा हिंदू समाज के धैर्य और सहिष्णुता की परीक्षा लेने की गलती शनैः शनैः कई आतताइयो , तानाशाहों और अक्रांताओ ने की मगर आज उनके निशान भी नही मिलते सब काल के गाल में समा गए बचा रहा तो केवल सनातन भारत में रहने वाले सभी धर्मांतरित लोगो का इतिहास खंगालेंगे तो मूल में हिंदू धर्म ही मिलेगा जिनके पूर्वजों ने तलवार के डर या प्रलोभन से अपना धर्म त्याग दिया आज वे सनातन का अपमान करते हैं जिस कांग्रेस के गठबंधन से तमिलनाडु सरकार है उसके नेता बगले झांकते नजर आ रहे है क्यों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री या अन्य किसी कांग्रेसी नेता के मुंह से कोई शब्द नहीं निकलता इस अभद्रता के खिलाफ क्योंकि कहीं ना कहीं दोनो की विचारधारा सनातन को लेकर एक ही जैसी है प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता ने प्रभु श्री राम जी को लेकर कितनी अभद्र टिप्पणियां की है यह किसी से छुपा नहीं है और प्रदेश के मुखिया तमाम ढोंग करते नजर आ ही जाते हैं ।

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की सनातन के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी कतई स्वीकार करने योग्य नहीं कांग्रेस अपने घटक दलों के माध्यम से देश का माहौल खराब करने की योजना में है जिससे राजनीतिक लाभ लिया जा सके और हम ऐसा कतई नहीं होने देंगे ऐसे किसी भी राक्षसी प्रवृत्ति का इलाज करने में सनातन धर्म सक्षम है ।

भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा किए गए पुतला दहन में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , भाजपा संभाग प्रभारी दिलीप जयसवाल , पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी , प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव , नलीनेश ठोकने , अमित साहू , सच्चिदानंद उपासने , राजीव अग्रवाल , अवधेश जैन , जिला महामंत्री द्वय सत्यम दुवा , रमेश ठाकुर , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , ओंकार बैस सुभाष तिवारी अंबिका यदु , डॉ सलीम राज , गौरीशंकर श्रीवास , मिर्जा एजाज बेग , आशु चंद्रवंशी , ललित जयसिंग , अकबर अली , गोपी साहू , तुषार चोपड़ा , हरीश ठाकुर , अमित मैशरी, मिनी पांडेय , सचिन मेघानी , गोविंदा गुप्ता , नवीन शर्मा , महेंद्र पंडित , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous भाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूँकेगी
Next विशाल दही-हांडी प्रतियोगिता गुढिय़ारी में 8 को, महाराष्ट्र की गोविंदा टोली भी होगी शामिल

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.