Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा

Abhinesh Pandey July 26, 2025

सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा

*तथाकथित आर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए मजदूरों को पेमेंट नहीं हुआ,पेमेंट करवाए सचिन पायलट:पुरंदर मिश्रा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के मद्देनजर आहूत कांग्रेस के आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन के बाद कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के प्रदेश दौरे के मद्देनजर सवाल दागा है कि दिल्ली में ‘पप्पू’ और छत्तीसगढ़ में ‘बिट्टू’, क्या उनकी अब यही राजनीति बची है? श्री मिश्रा ने यह भी जानना चाहा है कि सचिन छत्तीसगढ़ आकर क्या यही बताना चाहते हैं कि कांग्रेस परिवारवाद में ही सिमटकर रह गई है? क्या यही भारत की सेवा करना है?

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के वैचारिक दीवालिएपन का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन न देश, न प्रदेश और न ही जनता के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर हुआ, बल्कि शराब घोटाले से अर्जित 16.70 करोड़ रुपए रियल स्टेट में निवेश करने और कुल 1,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार भूपेश बघेल के उस बेटे के बचाव में किया गया जो कांग्रेस का पदाधिकारी तक नहीं है! यह बड़ी विडम्बना ही है कि 140 साल पुरानी पार्टी का अब यह दायित्व हो गया है कि पार्टी को छोड़कर अब घर-परिवार की चिंता कर रहे हैं! श्री मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि यह जो आर्थिक नाकाबंदी के नाम पर सियासी ड्रामा किया गया, अगर यदि कांग्रेस के नेता अपने घरों में आर्थिक नाकाबंदी कर लेते तो यह समस्या आती ही नहीं। इस नाकाबंदी से साबित हो गया कि पूरी कांग्रेस व्यक्ति के प्रति केंद्रित है जनता के प्रति नहीं। जनता के मुद्दों से कोई कांग्रेस का लेना-देना नहीं है। श्री मिश्रा ने इस बात के लिए भी कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया कि कांग्रेस ने दैनिक मजदूरी पर मजदूरों को लाकर आर्थिक नाकाबंदी की, लेकिन कुछ मजदूरों को उस दिन का पेमेंट नहीं किया और वे लोग बाद में हल्ला मचा रहे थे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कम-से-कम उन मजदूरों का तो पेमेंट करवा दें, जिनको उस दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।

—————

Post navigation

Previous महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने प्रोफेसर कॉलोनी अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से सम्बंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
Next हर साल करोड़ो का बजट लेकिन समस्या दूर होने की बजाय बद से बदतर -मिहिर कुर्मी मीडिया प्रभारी

Related Stories

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

August 17, 2026
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

August 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
  • 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

You may have missed

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

August 17, 2026
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

August 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

August 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.