Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एनसीआरबी की रिपोर्ट के ‘आईने’ भूपेश अपनी सरकार का चेहरा देखें : ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनसीआरबी की रिपोर्ट के ‘आईने’ भूपेश अपनी सरकार का चेहरा देखें : ठोकने

Abhinesh Pandey October 12, 2024

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने एनसीआरबी की रिपोर्ट के मद्देनजर कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री ठोकने ने कहा कि प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश के वातावरण को विषाक्त करने का टूलकिट एजेंडा चला रहे हैं। कांग्रेसियों को झूठ की राजनीति करने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए, जब कांग्रेस के कुशासन ने कदम-कदम पर लोगों को अपनी जीवनलीला खत्म करने के लिए विवश किया था।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 5 वर्षों में भूपेश बघेल के राज में छत्तीसगढ़ की क्या दशा और दिशा रही है? कितने लोगों ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए आत्महत्या का रास्ता अपनाया है? किसानों की हितैषी होने का दम भरने वाली पूर्ववर्ती भूपेश सरकार एनसीआरबी की रिपोर्ट देखे जब 500 से अधिक किसानों ने कर्ज के तले दबकर आत्महत्या का रास्ता अपनाया था। यहाँ तक कि करीब 60 शासकीय कर्मचारियों ने भी भूपेश बघेल के कुशासन के कारण ही आत्महत्या का रास्ता अपनाया था। श्री ठोकने कहा कि नित-नया झूठ गढ़कर भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रपंच रचने के बजाय बघेल को अपने 5 साल के कार्यकाल के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। एनसीआरबी की आँकड़े बघेल के शासनकाल की करतूतों की कलई खोलकर बघेल को ‘आईना’ दिखा रहे हैं। किस प्रकार कांग्रेस ने पाँच साल तक छत्तीसगढ़ में कुशासन किया है, एनसीआरबी की रिपोर्ट इसकी एक बानगी है।

—————

Post navigation

Previous मथुरा में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक
Next WRS कॉलोनी के दशहरा महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.