Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है और धरती का स्वर्ग है – सुश्री लता उसेण्डी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है और धरती का स्वर्ग है – सुश्री लता उसेण्डी

Abhinesh Pandey February 6, 2026

 

*में अब भय नहीं, बल्कि ‘बस्तर पंडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ का उत्सव दिखता है – सुश्री लता उसेण्डी*

 

*बस्तर पण्डुम, बस्तर ओलम्पिक, नक्सल उन्मूलन और विकास के आलोक में बस्तर की तकदीर और तस्वीर सँवर रही है- सुश्री लता उसेण्डी*

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेण्डी ने बस्तर में हो रहे अभूतपूर्व सकारात्मक बदलावों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि जो बस्तर कभी पिछड़ेपन और नक्सलवाद की पहचान था, आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बस्तर ओलंपिक’ और विकास की नई धारा के लिए पूरे देश में जाना जा रहा है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि बस्तर पण्डुम, बस्तर ओलम्पिक, नक्सल उन्मूलन और विकास के आलोक में बस्तर की तकदीर और तस्वीर सँवर रही है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेण्डी ने कहा कि एक समय था जब बस्तर जैसे आकांक्षी जिलों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था और यहाँ की पोस्टिंग को ‘पनिशमेंट पोस्टिंग’ माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सोच को बदला। आज यहाँ होनहार और युवा अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिन्हें विकास कार्यों के लिए स्वतंत्रता और समय दिया गया है। इसी का परिणाम है कि आज बस्तर के उन गांवों में भी बसें पहुंच रही हैं, जहाँ आजादी के बाद से लोगों ने सिर्फ अभाव देखा था। बस्तर को पर्यटन और संस्कृति का नया गौरव बताते हुए यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता की चर्चा कर सुश्री उसेण्डी ने कहा कि बस्तर छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है और धरती का स्वर्ग है। धुड़मारास गांव को विश्व पर्यटन संस्था द्वारा 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्रामों में चुना जाना हमारे बढ़ते कदम का प्रमाण है। केरल से भी बड़े क्षेत्रफल वाले इस अंचल में अब भय नहीं, बल्कि ‘बस्तर पंडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ का उत्सव दिखता है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेण्डी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों के साहस से बस्तर में नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है। नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही विकास ने वह गति पकड़ी है कि ‘बस्तर ओलंपिक’ में भागीदारी पिछले वर्ष के 1.65 करोड़ से बढ़कर इस वर्ष 3.91 करोड़ तक पहुंच गई है। आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए सुश्री उसेण्डी ने बताया कि आगामी 7 फरवरी को संभागस्तरीय ‘बस्तर पंडुम’ का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं। 9 फरवरी को समापन समारोह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। सुश्री उसेंडी ने विश्वास जताया कि विकास की यह लहर बस्तर को जल्द ही देश के सबसे समृद्ध अंचलों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेगी।

——————-

Post navigation

Previous डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Next नगर निगम रायपुर ने जोन 9 क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में लगाया बोर्ड

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.