रायपुर के आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में बहुप्रतीक्षित रॉयल एनफील्ड हिमालयन का शानदार लॉन्च आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आन रॉयल एनफील्ड के डीलर श्री प्रशांत केशरवानी एवं कंपनी मैनेजर श्री सतीश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रॉयल एनफील्ड प्रेमियों, ग्राहकों एवं बाइकिंग उत्साही लोगों ने नई हिमालयन को करीब से जाना और इसकी एडवेंचर क्षमता एवं आधुनिक तकनीक का अनुभव किया।
नई हिमालयन को खास तौर पर एडवेंचर और लॉन्ग-राइडिंग के शौकीन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और रॉयल एनफील्ड की प्रतिष्ठित पहचान इसे एडवेंचर बाइकिंग सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाती है।
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका, रायपुर की टीम सभी बाइकिंग एन्थूसियास्ट्स को नई हिमालयन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करती है।


