Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर दशहरा समिति की हुई बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा समिति की हुई बैठक

Abhinesh Pandey September 14, 2023

विश्व प्रसिद्ध दशहरा में दर्शकों की संख्या बढ़ रही है इसलिए सुव्यवस्थित आयोजन बड़ी जिम्मेदारी है-सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बैज…

करेकोट मांझी मंगड़ू बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जगदलपुर, 14 सितम्बर 2023 / बस्तर दशहरा समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की गई। सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बैज और उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बस्तर जिला श्री कवासी लखमा रायपुर से वर्चुअल रूप से बैठक में जुड़े। बैठक में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम,महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम,माटी पुजारी बस्तर राजपरिवार के श्री कमलचंद भंजदेव,कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री हरेश मंडावी, तहसीलदार एवं बस्तर दशहरा समिति के सचिव श्री यूके मानकर सहित मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन, पुजारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


बैठक में नए उपाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। भाटपाल परगना के लक्ष्मन मांझी ने मंगड़ू मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी मांझियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर दशहरा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तथा इसे देखने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में इसके सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मावली परघाव के अवसर पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करना जरूरी है। इस दिशा में आवश्यक बजट की मांग शासन से की गई है। उन्होंने कहा कि पुजारी, मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन के अनुभव का लाभ सदैव बस्तर दशहरा के आयोजन के समय मिलता रहा है तथा इस वर्ष भी इसके बेहतर आयोजन के लिए सभी लोग सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि पूरी दुनिया में विख्यात बस्तर दशहरा पर्व को सब लोग मिलकर उत्साहपूर्वक मनायेंगे। बस्तर दशहरा पर्व के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करेंगे। बैठक में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध बस्तर विभिन्न समुदायों की भागीदारी का अद्भुत उदाहरण है। यह हम सभी का पर्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसके भव्य आयोजन में किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए शासन से अतिरिक्त राशि प्राप्त की जाएगी। इस अवसर पर विधायक नारायणपुर श्री चन्दन कश्यप और विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम ने भी बस्तर दशहरा पर्व को सब लोगों को सहकार की भावना के साथ मनाने पर बल दिया। इस दौरान मांझी-चालाकियों ने भी बस्तर दशहरा की सभी परंपराओं के नियमानुसार पालन तथा इसके सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि वर्ष 2022 में ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के आयोजन के लिए शासन से 75 लाख रुपये आबंटित की गई थी। पर्व के आयोजन हेतु 95 लाख रुपये व्यय हुआ है जिससे करीब 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाना शेष है। इस साल बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपये बजट आबंटन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने सभी के सहयोग से बस्तर दशहरा पर्व को पूरी भव्यता के साथ मनाने आश्वस्त किया। बैठक के अंत में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे ने आभार प्रकट किया।

 

Post navigation

Previous आरटीई के लंबित भुगतान सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के निजी स्कूल आज बंद
Next छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस की तरह, जंगल-जमीन की रक्षा भी करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी करेंगे – पीएम मोदी

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.