Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन द्वारा संस्था के पूर्व छात्रों का सम्मेलन “स्वर्ण कुंभ” का आयोजन, 27 एवं 28 जनवरी को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन द्वारा संस्था के पूर्व छात्रों का सम्मेलन “स्वर्ण कुंभ” का आयोजन, 27 एवं 28 जनवरी को

Abhinesh Pandey January 18, 2024

रायपुर।

देश के शीर्षस्थ 10 आयुर्वेद महाविद्यालयों में शामिल शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर में आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आगामी 27 एवं 28 जनवरी 2024 को संस्था के पूर्व छात्रों का सम्मेलन “स्वर्ण कुंभ” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में संस्था के स्थापना वर्ष 1955 से लेकर 2005 यानि विगत 50 वर्षों के लगभग 500 से ज्यादा पूर्व छात्र शामिल होंगे। सम्मेलन का शुभारंभ 27 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित है, समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा होंगे तथा अध्यक्षता माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री छ.ग. शासन उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री द्वय डॉ. प्रेमसाय सिंह एवं डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा पूर्व सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े होंगे। सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अंर्तराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का कविता पाठ होगा। इस सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियां गठित की गयी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

एलुमनी एसोसिएशन के मुख्य संयोजक संस्था के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी एवं आयोजन समिति के संयोजक डॉ. पतंजली दीवान ने बताया कि शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर अपने स्थापना के हीरक जयंती की ओर अग्रसर है। इस संस्था से उत्तीर्ण अनेक स्नातकों ने देश भर में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, कला, साहित्य एवं प्रशासन के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है। सम्मेलन के दौरान संस्था के स्थापना के प्रारंभिक वर्षों के वरिष्ठतम् स्नातकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री द्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े तथा अंर्तराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे इसी संस्था के पूर्व छात्र रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान पूर्व छात्रों के परिचय, ग्रुप फोटोग्रॉफी के अलावा उनके द्वारा सांस्कृतिक एवं अन्य मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। आयोजन में प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन तथा लोक परंपरा से एक बार फिर रूबरू कराने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर विगत 6 दशकों के दौरान महाविद्यालय में हुए अकादमिक तथा अधोसंरचनागत विकास तथा संबद्ध चिकित्सालय में उपलब्ध अद्यतन सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु एक ऑडियो विजुअल भी प्रसारित किया जावेगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. हरीन्द्र मोहन शुक्ला, डॉ. शिवनारायण द्विवेदी एवं डॉ. राकेश मिश्रा उपस्थित थे।

 

 

Tags: आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन पूर्व छात्रों का सम्मेलन "स्वर्ण कुंभ" शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय

Post navigation

Previous इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा शिविर 19 से 25 जनवरी को 
Next शहरों में हवा जीवनोपयोगी बनाने में हर संभव मदद: ओपी चौधरी, वित्त मंत्री

Related Stories

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

You may have missed

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026
सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.