Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आरएसएसडीआई का वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मलेन, 21 और 22 दिसंबर को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आरएसएसडीआई का वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मलेन, 21 और 22 दिसंबर को

Abhinesh Pandey December 20, 2024

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: null; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

रायपुर।

भारतवर्ष की 50 वर्षों से ज्यादा पुरानी सबसे बड़ी डायबिटीज में रिसर्च और चिकित्सकों की शिक्षाके लिए अग्रणी संस्था आरएसएसडीआई (Research Society for the Study of Diabetes in India) का वार्षिक सम्मेलन रायपुर में 21 और 22 दिसंबर को परंपरा गार्डन वीआईपी रोड पर आयोजित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

RSSDI (भारत में मधुमेह के अध्ययन के लिए अनुसंधान सोसायटी) एशिया में मधुमेह से पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए समर्पित चिकित्सकों का सबसे बड़ा संघ है | RSSDI का उद्देश्य भारत में मधुमेह अनुसंधान का संचालन और सुविधा प्रदान करना हैए जिसका मधुमेह नैदानिक अभ्यास और स्थिति की रोकथाम औरप्रबंधन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यह लगभग 12000 से अधिक सदस्यों और साढे चार सौ से अधिक जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर की सम्मिलित संस्थान है।

आरएसएसडीआई की राजकीय इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि यह संस्था साल भर राज्य में अपने 400 से अधिक सदस्यों के साथ निरंतर डायबिटीज के रोगियों का निदान और उपचार के लिए समय-समय पर संगोष्ठी, सम्मेलन और कार्यशालाओं का आयोजन करती है। डॉ स्मित श्रीवास्तव ने यह भी बताया की इस सम्मेलन में देश भर के 17 डायबिटीज के एक्सपर्ट और राज्य के 41 विशेषज्ञ अपने व्याख्यान और कार्यशालाओं के माध्यम से राज्य के लगभग 350 भागीदार चिकित्सकों को शिक्षित और प्रशिक्षित करेंगे।

इस सम्मेलन के साइंटिफिक अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजय वर्मा ने बताया की दो दिवसीय सम्मेलन में मधुमेह पर चर्चा करने के लिएअतिविशिष्ट विषयों का चयन कर एक ऐसा कार्यक्रम बनाया गया है जो गर्भस्थ शिशु में मधुमेह की समस्या, निदान और उपचार से लेकर जर अवस्था में आने वाली मधुमेह से उत्पन्न जटिलताएं जैसे किडनी, नसों की और हृदय की संवृति को रखा गया है। अजातिक मधुमेह, मधुमेह उत्क्रमण,प्रीडायबिटीज जैसे विषयों पर चर्चा होगी जिसके द्वारा ऐसी असाधारण मधुमेह और मधुमेह से बिना दवा के निजात पाने की नवीनतम विधियो पर परिचर्चा होगी।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ अरुण केडिया ने बताया कि इस सम्मेलन में आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय विश्वनाथन एवं सेक्रेटरी डॉक्टर संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ जुगल किशोर शर्मा के साथभी सम्मिलित होंगे। उन्होंने प्रसन्नता के साथ यह भी उल्लेखित कियाकि इस वर्ष से संस्था “डॉक्टर क्रांति कुमार श्रीवास्तव ओरेशन अवार्ड” प्रारंभ करने जा रही है जो डायबिटीज की रिसर्च में अग्रणी विषय पर अति विशिष्ट विशेषज्ञको उसके व्याख्यान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा इस वर्ष यह पुरस्कार चेन्नई के डॉक्टर विजय विश्वनाथन को दिया जा रहा है उनकी मधुमेह में अग्रणी रिसर्च की सम्मेलन में रिजर्वेशन अवार्ड व्याख्यान के द्वारा दौरान प्रस्तुति होगी।

कार्यकारणी के सदस्य डॉ फिरोज़ मेमन ने जाहिर किया की इसके साथ ही पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जी बी गुप्ता एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा प्रोफेसर डॉक्टर यू एस पैंकरा की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह केदौरान डायबिटीज क्विज का पारितोषिक वितरण किया जाएगा साथ ही डॉक्टर राका शिवहरे की आगामी वर्षकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर अनुराग अग्रवाल और डॉ पंकज मोटघरे ने बताया की पूर्व के वर्षों में डॉक्टर प्रवीण काल्विट, डॉक्टर अविजीत रॉयज़ादा एवं डॉक्टर पवन अग्रवाल के सफल प्रयासों के कारण इस वर्ष के आरएसएसडीआई सम्मेलन में राज्य भर के चिकित्सकों मेंसम्मिलित होने के लिए कौतूहल और उत्साह बढ़ा हुआ हैऔर इस वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा मधुमेह पर चर्चा के लिए ऐसे विषयों का चयन किया गया है जो दुरांचल में रह रहे चिकित्सकों की दैनिक दुविधाओं को कर सके उन्हें डायबिटीज केउपचार के अलावा जनसाधारण में इसके रोकथाम में सहायक सिद्ध हो।

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनाव हेतु समिति गठित
Next मुख्यमंत्री श्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.