रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 10 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को आम आदमी पार्टी ने भानुप्रतापपुर से टिकट दिया है। इससे पहले भी वे इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
इन्हें दिया टिकट-
दंतेवाड़ा विधानसभा सीट (88) से बालू राम भवानी, नारायणपुर विधानसभा सीट (84) से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतरा विधानसभा सीट (33) से आनंद प्रकाश मिरी, भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट (80) से कोमल हुपेंडी, कोरबा विधानसभा सीट (21) से विशाल केलकर, राजिम विधानसभा सीट (54) से तेजराम विद्रोही, पत्थलगांव विधानसभा सीट (14) से राजा राम लकड़ा, कवर्धा विधानसभा सीट (72) से खडग़राज सिंह, भटगांव विधानसभा सीट (05) से सुरेंद्र गुप्ता और कुनकरी विधानसभा सीट (13) से लेओस मिंज आप के उम्मीदवार होंगे।
