रायपुर। आज दिनांक 20/09/23 को रायपुर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शान्तनु झा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कि ओर से रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान अति आवश्यक एवं गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया और बताया कि देश-प्रदेश में गणेशोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, 19 सितंबर से प्रारंभ होने वाला ये पर्व 11 दिनों तक चलता है, इस बीच निजी स्कूलों के द्वारा विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, अनेक बार ऐसा उदाहरण पेश हुआ कि विशेष पर्व उत्सव के बीच में परीक्षा आयोजित की गई है, तो उसकी तिथि आवश्कता पड़ने पर बदल दी गई है।
मीडिया से बात करते हुए श्री झा ने कहा की भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी धर्म जाति समुदाय के लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं एवं एक दूसरे के पर्व त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, चूंकि त्यौहार के बीच अचानक परीक्षा के आयोजन से अध्ययनरत विधार्थियों के साथ-साथ उनके पालक भी पेशो-पेश में हैं कि वे धूम-धाम से पर्व उत्सव का आनंद उठाएं या फिर परीक्षा की तैयारी करें।
श्री झा ने करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया की स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए, परीक्षा की तिथि 11 दिनों के बाद से रखी जाए ताकि छात्र एवं पालक इस महापर्व का धूम–धाम से आनंद उठा पाएं।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से श्री शांतनु झा महामंत्री सूरज साहू,निखिल बघेल,उपाध्यक्ष भोजराज,दिकेश,विशाल,हिमांशु,अनिल तुलेश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
