Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान…

Abhinesh Pandey October 3, 2026

*मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित*

रायपुर।  भारतीय आभूषण उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर मध्य भारत के व्यापारिक कौशल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। रायपुर के आभूषण जगत में दशकों पुराने और भरोसेमंद नाम *अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि.* (AT Jewellers) को *इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)* द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित *IIJA (India International Jewellery Awards) / IBJA Awards Night* में संस्थान को *Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3* की श्रेणी में सर्वोपरि चुना गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

यह राष्ट्रीय सम्मान ब्रांड की बेदाग शुद्धता, ग्राहकों के दशकों पुराने अटूट विश्वास, समकालीन एवं पारंपरिक डिज़ाइनों के अनूठे संगम और मध्य भारत में ब्रांड की सुदृढ़ व उत्कृष्ट रिटेल उपस्थिति (Retail Excellence) का प्रमाण है।

आईबीजेए (IBJA – इण्डिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) देश की सबसे पुरानी, प्रामाणिक और शीर्ष बुलियन संस्थाओं में शुमार है। इस भव्य IIJA अवार्ड नाइट में देश भर के चुनिंदा और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स को उनकी विनिर्माण उत्कृष्टता (Manufacturing), डिजाइन नवाचार और खुदरा विपणन (Retailing) में असाधारण योगदान के लिए आंका जाता है, जहाँ अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. ने अपनी विशिष्ट जगह बनाई है।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश-विदेश की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें *IBJA के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट श्री पृथ्वीराज कोठारी* और *मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एवं गोल्ड गोल्ड मेटवेर्स के संस्थापक श्री जिग्नेश शाह* विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही *बॉलीवुड के जाने-माने सितारे* *अरबाज खान, अमीषा पटेल, सेलिना जेटली, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी* जैसी मशहूर हस्तियों ने इस शाम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के कलाकारों द्वारा विशेष फैशन शो और रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया।

इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा की “यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्राहकों के उस अटूट भरोसे और स्नेह की मुहर है, जो उन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी हम पर बनाए रखा है। हमारी स्थापना के मूल में हमेशा से पारदर्शिता, शुचिता और ग्राहक-संतोष सर्वोपरि रहे हैं, और यही हमारी वास्तविक पूंजी है।”

इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर नितिन बरडिया ने कहा की “यह हमारे लिए बेहद गौरव का क्षण है कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कार्य और गुणवत्ता को सराहा गया है। हम अपने ग्राहकों को हमेशा बेहतरीन और आधुनिक डिज़ाइनों के साथ बेहतरीन सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह सम्मान हमारी इसी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

भविष्य के विजन पर बात करते हुए कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया ने कहा की “यह राष्ट्रीय मान्यता हमारी पूरी टीम के अथक परिश्रम, प्रतिबद्धता और उच्च गुणवत्ता मानकों का परिणाम है। मध्य भारत के ज्वेलरी सेक्टर में हमने हमेशा लीक से हटकर ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव देने का प्रयास किया है। यह पुरस्कार हमें और अधिक ऊर्जा के साथ अपने सेवा और डिज़ाइन के मानदंडों को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित करता है।”

इस प्रतिष्ठित उपलब्धि से न केवल अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. के परिवार में, बल्कि पूरे मध्य भारत के व्यापारिक समुदाय में गर्व और उत्साह का माहौल है।

 

Post navigation

Previous मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
Next विधायक पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन पर पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी नें दी शुभकामनाएं

Related Stories

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026
छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

October 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.