Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट का दिखा असर, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट का दिखा असर, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Abhinesh Pandey September 19, 2026

_आम लोगों के आशियाने का सपना पूरा करने का माध्यम बना क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो_

रायपुर। क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 आम लोगों के आशियाने का सपना पूरा करने का एक बेहतरीन माध्यम बन गया है। एक्सपो के दूसरे दिन, शनिवार दोपहर से ही विजिटर्स का इंडोर स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गया था। इनमें से कई लोगों ने अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार फ्लैट, बंगले, मकान, विला, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस की बुकिंग कराई। इस बार एक्सपो में बुकिंग करने पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों ने बिल्डर्स का आभार जताया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बायर्स अपने बजट और पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से प्रॉपर्टी तलाशते नजर आए, वहीं बिल्डर्स भी स्टॉल पर हर तरह की जानकारी देने के लिए तैयार बैठे थे। ग्राहकों की सबसे ज्यादा रुचि प्लॉट, फ्लैट और स्वतंत्र मकानों में दिखी। इसके साथ ही, आधुनिक लाइफस्टाइल की सुविधाओं से लैस नए प्रोजेक्ट्स ने भी लोगों को काफी आकर्षित किया। बिल्डर्स के अलावा एक्सपो में बैंक, रेरा, टाइल्स, पेंट्स, पाइप्स, सेनेटरी एक्सेसरीज, वायर्स और सोलर सिस्टम के स्टॉल भी लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर विजिटर्स लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए अपनी जानकारी दर्ज कराते नजर आए। गौरतलब है कि रविवार, 20 सितंबर को प्रॉपर्टी एक्सपो का आखिरी दिन है। शनिवार को रेरा के चेयरमैन श्री संजय शुक्ला और सदस्य श्री धनंजय देवांगन ने भी एक्सपो का दौरा किया। इस अवसर पर क्रेडाई के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह में शामिल अतिथियों ने आयोजन की सराहना की थी और शासन व नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था, जिसके लिए संस्था उनकी आभारी है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य इस एक्सपो के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के आशियाने का सपना पूरा करना है। इसी उद्देश्य के साथ क्रेडाई से संबद्ध 50 बिल्डर्स 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स लेकर यहां मौजूद हैं।” दूसरे दिन लोगों ने भारी उत्साह के साथ बुकिंग कराई और समापन के दिन, रविवार को इससे भी बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों को रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का लाभ उठाते और उनके चेहरों पर खुशी देखकर यह स्पष्ट हो गया कि क्रेडाई का ‘सेलिब्रेशन ऑफर’ बिल्कुल सही निर्णय था।

*हर स्टॉल पर दिखी ग्राहकों की भीड़*

बायर्स नए और पुराने सभी प्रकार के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ बुकिंग भी कराते रहे, जिसके चलते हर स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। स्टॉल्स पर टीवी स्क्रीन के जरिए प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया जा रहा था, जबकि कुछ बिल्डर्स ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए हुए थे। इसके अलावा, ब्रोशर के माध्यम से भी प्रोजेक्ट्स की प्रामाणिक जानकारी दी जा रही थी। ग्राहकों की एक-एक शंका का समाधान कर उन्हें बिंदुवार जानकारी दी गई। बिल्डर्स ने बताया कि एक्सपो के दौरान वे ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास करते हैं, क्योंकि यहीं से उनके फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होती है। कई प्रोजेक्ट्स में ग्राहकों को यह सुविधा भी दी गई कि वे एक छोटी बुकिंग राशि जमा करके बाकी का भुगतान अपनी सहूलियत के अनुसार किश्तों में कर सकते हैं।

*होम लोन की आसान सुविधा*

‘सपनों के घर को दें आकार, होम लोन देने हम हैं तैयार’ की थीम के साथ एक्सपो में बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और यूको बैंक के स्टॉल भी लगाए गए हैं। यहां मौजूद बैंक प्रतिनिधि ग्राहकों को लोन की प्रक्रिया, ईएमआई और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी दे रहे हैं। ग्राहकों को यह भी समझाया जा रहा है कि वे मकान के किराए के बराबर की किश्त चुकाकर अपना खुद का घर कैसे खरीद सकते हैं। चूंकि एक्सपो में भाग लेने वाले सभी बिल्डर्स क्रेडाई के सदस्य हैं, इसलिए यहां बुक की गई प्रॉपर्टी पर फाइनेंस की सुविधा भी आसानी से उपलब्ध हो रही है।

*रेरा यानी सही घर की पहचान*

मुख्य मंच के बगल में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का स्टॉल भी लगाया गया है। यहां प्रॉपर्टी बायर्स अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट्स की पूरी वैधानिक (लीगल) जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यदि ग्राहक भरोसा, पारदर्शिता और सुरक्षा चाहते हैं, तो वे किसी भी प्रॉपर्टी की बुकिंग से पहले रेरा द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। रेरा के स्टॉल पर ले-आउट प्लान, प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति, प्रमोटर का पिछला रिकॉर्ड और प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। रेरा के चेयरमैन श्री संजय शुक्ला और सदस्य श्री धनंजय देवांगन ने इस स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्राहकों से चर्चा भी की।

*लकी ड्रॉ के लिए एंट्री पर रजिस्ट्रेशन कराना न भूलें*

एक्सपो का एक बड़ा आकर्षण लकी ड्रॉ भी है। यदि विजिटर्स एंट्री गेट पर लगे स्टॉल में अपनी जानकारी दर्ज कराते हैं, तो वे क्रेडाई की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ का हिस्सा बन सकते हैं। इस ड्रॉ के माध्यम से रेफ्रिजरेटर, टीवी, वाशिंग मशीन, ओवन, मिक्सी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जीतने का सुनहरा अवसर मिल रहा है, इसलिए अपनी एंट्री कराना न भूलें।

*चाय की चुस्की के साथ सुकून के पल*

अगर आप क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में घूमते हुए थक गए हैं, तो आपको सुकून के कुछ पल देने के लिए ‘चाय गोविंदम’ का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां विजिटर्स चाय और स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं।

 

Post navigation

Previous 7 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा की अनूठी पहल: “जंक फूड हटाओ, मोबाइल का सही उपयोग सिखाओ” संकल्प से बनेगा स्वस्थ व सशक्त भारत
Next कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.