Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का आज अंतिम दिन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का आज अंतिम दिन

Abhinesh Pandey January 30, 2026

 

 _शुक्रवार को वाहन बिक्री 21 हजार के पार, 5 फरवरी तक जारी रहेगा राडा ऑटो एक्सपो_ 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 _रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो-26 को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद_ 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) के ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ 21 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है। वहीं, राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का 31 जनवरी को अंतिम दिन है।

शुक्रवार को राडा एक्सपो में मुख्यअतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, जावा-येजदी बीएसए मोटरसाइकिल के हेड ऑफ सेल्स हरमीत सिंह राणा थे।

राडा के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राहक जल्द से जल्द अपने मनपसंद वाहनों की खरीदारी कर लें क्योंकि कई कंपनियों के ऑफर को अब सिर्फ 1 दिन शेष रह गए हैं। हालांकि, 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट 5 फरवरी तक मिलेगी।

*अतिथि पहुंचे वाहनों के स्टॉलों पर*

शुक्रवार को वाहन कंपनियों के स्टॉलों पर केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री दीपक महस्के समेत अतिथि पहुंचे। उन्होंने नवीनतम वाहनों को देखा और उनके फीचर्स की जानकारी ली। वाहन कंपनियों द्वारा बनाए गए लॉन्च पैड पर भी अतिथि पहुंचे। उन्होंने डीलर्स से चर्चा की। इस मौके पर स्टॉलों में मिले ग्राहकों के साथ में भी अतिथियों ने संवाद किया।

*ग्राहकों से मिल रहा है शानदार रिस्पांस*

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रोड टैक्स में दी गई छूट के चलते एक्सपो को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

*एक ही जगह सभी सुविधाएं*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।

*एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन नया इवेंट*

राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन नया प्रोग्राम रखा जा रहा है। शुक्रवार को डांस और म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने ग्राहकों का भरपूर मनोरंजन किया। शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

Post navigation

Previous गाइडलाइन दरों में राहत से रियल एस्टेट में फिर आएगा बूम : क्रेडाई
Next अहिंसा के पुजारी की पुण्यतिथि पर चाकूबाजी एवं नशाखोरी के खिलाफ ‘आप’ का आजाद चौक थाना घेराव

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.