Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गाइडलाइन दरों में राहत से रियल एस्टेट में फिर आएगा बूम : क्रेडाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गाइडलाइन दरों में राहत से रियल एस्टेट में फिर आएगा बूम : क्रेडाई

Abhinesh Pandey January 30, 2026

 

_क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के प्रति जताया आभार_ 

 

 _ग्रामीण क्षेत्रों में गाइडलाइन दरें घटी, शहरी क्षेत्र की असामान्य वृद्धि में भी हुआ सुधार_  

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए रायपुर व कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र की गाइडलाइन दरों बड़ी राहत दी है और शहरी क्षेत्र में भी असामान्य वृद्धि में सुधार किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करते हुए क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार जताया है। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी एवं सेक्रेटरी व प्रेसिडेंट इलेक्ट श्री अभिषेक बछावत का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गाइडलाइन दरों में राहत से रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आएगी क्योंकि ज्यादातर अब ज्यादातर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र में ही आ रहे हैं। वहीं सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शहरी क्षेत्र में भी असामान्य वृद्धि में सुधार किया है।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ का कहना है कि जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम 2000 के प्रावधानों के तहत बोर्ड की बैठक में अनुमोदित पुनरीक्षित गाइडलाइन दरें 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील हो गई है। इसके तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की गाइडलाइन दरों में बड़े पैमाने सुधार करते हुए जमीन की गाइडलाइन दरें घटाई गई हैं। वहीं, शहरी इलाकों में जिन स्थानों पर गाइडलाइन की दरों में असामान्य बढ़ोतरी हुई थी, उसमें भी सुधार किया गया है।

*क्रेडाई छत्तीसगढ़ के आग्रह को मानने दिया धन्यवाद*

क्रेडाई छत्तीसगढ़ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा बीते 20 नवंबर 2025 से जमीन की गाइडलाइन दरों में शहरी क्षेत्र में 20 से 40 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी। इसे लेकर क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात करके गाइडलाइन दरों में सुधार का आग्रह किया था। साथ ही ज्ञापन भी सौंपा गया था। सरकार ने आश्वासन दिया था कि जनता के हित में निर्णय लिया जाएगा। रियल एस्टेट सेक्टर जो कि आर्थिक विकास की एक धुरी है उसे घाटे में नहीं जाने दिया जाएगा। क्रेडाई अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि गाइड लाइन दरों को घटाने और युक्तिसंगत किए जाने से निश्चित रूप से रियल एस्टेट सेक्टर तेज गति से विकास करेगा।

क्रेडाई ने कहा – यह सरकार का जनहितैषी और युक्तिपरक निर्णय

क्रेडाई छत्तीसगढ़ का कहना है कि छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव सरकार ने गाइडलाइन दरों को घटाकर जनहितैषी निर्णय लिया है। शहरी क्षेत्र में भी जहां अत्यधिक वृद्धि हो गई थी, उसमें सुधार किया गया है जो कि युक्तिपरक है। वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप दर किए जाने से बड़े प्रोजेक्ट आसानी से निर्मित होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी राहत मिलेगी। वे अपनी जमीन सरलता से बेच सकेंगे।

Post navigation

Previous 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण….
Next राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का आज अंतिम दिन

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.