Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद, अब तक 14 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद, अब तक 14 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री

Abhinesh Pandey January 27, 2026

 

– _रिपब्लिक डे पर पूरा शहर उमड़ पड़ा एक्सपो देखने, टीवीएस के स्टंट शो का रहा रोमांच_ 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

– _मंगलवार को एक साथ मारुति के 100 कारों की हुई डिलीवरी_

रायपुर। राजधानी के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। मंगलवार आठवें दिन तक 14 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी । इससे पहले सोमवार को रिपब्लिक डे के अवसर पर पूरा शहर एक्सपो स्थल पर उमड़ पड़ा। जहां टीवीएस के स्टंट शो ने रोमांचित किया, वहीं राडा के स्टेज पर फैशन शो का जलवा बिखरा। मंगलवार को एक्सपो में मारुति सुजुकी कंपनी ने धूम मचाई। मारुति सुजुकी कंपनी के 100 विक्टोरिस कार की एक साथ डिलीवरी हुई। एक्सपो के विक्टोरिस जोन के उद्घाटन के साथ ही विक्टोरिस कार की भव्य लॉन्चिंग भी हुई। इस दौरान मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के साउथ ईस्ट ज़ोन के श्री देबज्योति दत्ता (Chief Commercial Officer – CCO) एवं मारुति सुज़ुकी एरीना के साउथ ईस्ट ज़ोन के श्री सुरेश बाबू  (Commercial Business Head – CBH) एवं मारुति सुजुकी कंपनी के अन्य अधिकारियों, मारुति सुजुकी कंपनी के डीलर और स्काई ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर श्री अनिल अग्रवाल, विश्वभारती ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर श्री यशवंत अग्रवाल, राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी समेत अन्य मौजूद रहे।

*उद्योगपति श्री सारडा और छग अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे एक्सपो*

मंगलवार को मुख्यअतिथि मशहूर उद्योगपति एवं सारडा ग्रुप के चेयरमैन श्री कमल सारडा एवं छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा थे। उन्होंने राडा के आयोजन की जमकर सराहना की। श्री सारडा और श्री छावड़ा ने स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने वाहनों की लॉन्चिंग भी की।

*सिर चढ़कर बोला टीवीएस स्टंट शो का रोमांच*

राडा ऑटो एक्सपो में 26 जनवरी की शाम को टीवीएस कंपनी की ओर से स्टंट शो का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टंट शो में पेशेवर स्टंटबाजों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामा पेश किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बाइक को एक टायर पर खड़े करने से लेकर आग के ऊपर से जम्प समेत कई स्टंट का प्रदर्शन किया। पेशेवर स्टंटबाजों के प्रदर्शन दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाले थे। इस मौके पर टीवीएस कंपनी के एरिया मैनेजर अशोक महतो, मैनेजर रोहित मिश्रा और टीवीएस के रायपुर के डीलर्स में हीरा टीवीएस, सार्इं टीवीएस, अवनी टीवीएस और भारत टीवीएस के डायरेक्टर मौजूद रहे। स्टंट शो का आकर्षण तब और बढ़ा जब राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी बाइक में अपने साथ राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन को बैठाकर पहुंचे।

*उम्मीदों से दोगुनी भीड़ उमड़ी, सभी ने किया एंजाय*

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि रिपब्लिक डे को राडा एक्सपो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह उम्मीदों से भी ज्यादा थी। राडा परिवार के मेम्बर भी रिपब्लिक डे के दिन एक्सपो पहुंचे।

*डांस, म्यूजिक और फैशन शो का तड़का*

राडा ऑटो एक्सपो में रिपब्लिक डे की शाम को भी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें रैम्प पर प्रतिभागियों ने तिरंगा थीम पर कैटवॉक किया। देशभक्ति से भरे गीतों के साथ में प्रतिभागियों ने डांस प्रस्तुति से भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। फैमिलियर माहौल में आयोजन रात तक चलता रहा। दूसरे दिन मंगलवार को डांस ट्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं सिंगर ओजस ने लाइव परफॉर्मेंस से सभी का मनोरंजन किया।

*जल्द करें बुकिंग, कई कंपनियों के ऑफर 31 जनवरी तक*

राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी ने बताया कि रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट आगामी 5 फरवरी तक जारी रहेगी लेकिन कई कंपनियों के ऑफर 31 जनवरी को खत्म होने वाले हैं। ऐसे में 31 जनवरी से पहले एक्सपो स्थल या शो रूम में पहुंचकर छूट के साथ खरीदारी के सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कई कंपनियों ने पहले से ही 31 जनवरी के बाद ऑफर खत्म करने की घोषणा कर दी है।

*एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।

Post navigation

Previous शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Next किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कल

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.