Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey January 27, 2026

 

*विद्यार्थी जीवन मजबूत भविष्य की नींव, बिना तनाव के करें परीक्षा की तैयारी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर, 27 जनवरी

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन वास्तव में जीवन का सबसे यादगार और मजबूत नींव रखने वाला समय होता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला, संस्कृति एवं अन्य एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करती हैं।

परीक्षाओं का समय नजदीक होने का उल्लेख करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी तनाव के, आत्मविश्वास के साथ और पूरी लगन से अपनी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें समझें, प्रोत्साहित करें और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सहयोग, स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी शक्ति होता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि जीवन भर साथ रहने वाली यादें भी गढ़ते हैं।

इस अवसर पर डॉ. लोकनाथ वर्मा द्वारा लिखित भारतीय अर्थव्यवस्था तथा मत्स्य पालन, उत्पादन एवं विपणन विषयक दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि ये पुस्तकें शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जल्द ही महाविद्यालय के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की घोषणा की है उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु कंप्यूटर लैब के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं विधायक श्री सुनील सोनी ने सौर ऊर्जा हेतु सोलर पैनल लगाने के लिए 10 लाख रुपए तथा समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री कमलेश जैन ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक श्री सुनील सोनी जी, समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री कमलेश जैन जी, प्राचार्या डॉ. रेणु माहेश्वरी जी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय परिवार को “अनुगूंज” जैसे सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous हिन्द इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया
Next राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद, अब तक 14 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.