Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रेडी टू ईट का मामला गरमाया,हंगामा कर रहे भाजपा विधायक निलंबित
  • छत्तीसगढ़

रेडी टू ईट का मामला गरमाया,हंगामा कर रहे भाजपा विधायक निलंबित

Abhinesh Pandey March 11, 2022

रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रेडी टू ईट का मामला उठाया। कौशिक ने कहा कि रेडी टू ईट के काम से महिला स्व सहायता समूह को बाहर कर दिया गया है। बीज निगम और एक प्राइवेट कंपनी के संयुक्त उपक्रम को सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री अनिला भेडिय़ा के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और वेल में पहुंच गए। वेल में पहुंचने के कारण भाजपा के 11 विधायक धरमलाल कौशिक, डा रमन सिंह, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, रंजना साहू, नारायण चंदेल, सौरभ सिंह, रजनीश सिंह को निलंबित कर दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा की बात करते हैं लेकिन रेडी टू ईट कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बाहर कर दिया गया है। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बेचने का काम किया जा रहा है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा है कि 3 महीने से रेडी टू ईट बंद है। रायगढ़ में प्लांट का निरीक्षण करा लें अब तक प्लांट शुरू होने की स्थिति में नहीं पहुंचा है।
मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि नई कंपनी में बीज विकास निगम की 26 फीसद और प्राइवेट कंपनी की 74 फीसद हिस्सेदारी है। 7 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट बन रहा है। कौशिक ने कहा कि सरकार जिस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दे रही है, उसमें महिलाओं के अधिकारों की चिंता की गई है। इस पर मंत्री भेडिय़ा ने कहा कि सभी विषयों का परीक्षण कराने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। मंत्री के जवाब के बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Post navigation

Previous 117 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे
Next निरोस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में कारखाना में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.