Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Abhinesh Pandey July 25, 2025

*कहा – भारत माँ के अमर सपूतों की शौर्यगाथा सदा रहेगी प्रेरणास्रोत*

रायपुर, 25 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर भारत माँ की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटल संकल्प और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले सपूतों के अमर बलिदान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भारतीय सेना ने न केवल दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में लड़ते हुए दुश्मनों को परास्त किया, बल्कि भारत की अस्मिता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करते हुए अमर बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि चाहे कारगिल युद्ध हो या घाटी में आतंकवादियों से मुठभेड़, भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती में वीरता की नई मिसाल कायम की है। यह दिवस हमें उन अमर बलिदानियों को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर राष्ट्र की रक्षा में समर्पित जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञ रहते हुए देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही है विकास की आवाज – ‘नियद नेल्ला नार’ से शासन पहुँचा विश्वास के द्वार तक
Next सरयू आराधना महिला मंडल ने सावन उत्सव का आयोजन किया

Related Stories

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026

Recent Posts

  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

You may have missed

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.