Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है-गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP छग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है-गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP छग

Abhinesh Pandey July 18, 2025

 

 

*”2047 तक विकसित छत्तीसगढ़” भाजपा का राजनीतिक सपना, हालात से ध्यान भटकाने का खेल – सूरज उपाध्याय, प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता )AAP छग*

रायपुर 18 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा “2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़” के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा सरकार महज जनता को भ्रमित कर रही है वर्तमान परिस्थितियों की बजाय 22 साल बाद का जनता को सपना दिखाया जा रहा है। जिस 2047 का जनता को सपना दिखाया जा रहा है उसमें आज की जनता से आधी आबादी तो जिंदा ही नहीं बचेंगे! यह वास्तविकता में कई कारणों से एक भ्रम या आकर्षक राजनीतिक सपना माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर अभी भी 30% से अधिक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, युक्तियुक्तकरण जैसी नीतियों से हालात और बिगड़े। डॉक्टरों, दवाइयों और संसाधनों की भारी कमी। PHC और CHC में बुनियादी सुविधाएं नहीं। युवाओं में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी),मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जो इतने विद्वान नेता हैं उन्हें याद दिला दूँ कि उच्च प्रति व्यक्ति आय,मजबूत औद्योगिक और कृषि आधार,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य,बेहतर बुनियादी ढांचा (सड़क, बिजली, इंटरनेट),न्यूनतम गरीबी और बेरोजगारी आदि विकसित राज्य के प्रमुख मानक होते हैं, छत्तीसगढ़ इनमें से कई मानकों से बहुत पीछे है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का खनिज हब है, लेकिन स्थानीय लोग अब भी गरीब हैं। औद्योगिकीकरण से विस्थापन और प्रदूषण: उद्योग लगे, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं, बल्कि विस्थापन और जंगलों की कटाई बढ़ी। शराब घोटाला, राशन घोटाला, स्वास्थ्य योजनाओं में भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं आम हैं। सरकार बदलने पर योजनाएं बदल जाती हैं। विकास मॉडल आदिवासी समाज को हाशिए पर धकेल रहा है, इसलिए यह 2047 का सपना भ्रम है!

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, महासचिव प्रदुमन शर्मा ने कहा कि किसी भी राज्य के असली विकास के लिए स्थानीय संसाधनों का लाभ जनता को मिले,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश हो,पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार पर रोक रहे,स्थानीय रोजगार सृजन हो और पर्यावरण संतुलन के साथ उद्योग नीति का भी कारगर होना विकसित राज्य का पैमाना होता है।

रायपुर शहर अध्यक्ष पुनारद निषाद, उपाध्यक्ष मिथलेश साहू ने कहा कि भाजपा भाजपा शासित राज्यों में 2047 विकसित भारत का झुनझुना आम जनता के सामने बजा रही है। “2047 तक विकसित राज्य” नारा सुनने में आकर्षक है, लेकिन बिना ठोस नीतियों, पारदर्शिता और जनभागीदारी के यह केवल राजनीतिक प्रचार और भ्रम ही है। आम आदमी पार्टी इस प्रकार के भ्रामक प्रचार का विरोध करती है, सरकार को वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिगड़े हालात को सुचारू ढंग से व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाने चाहिए,ना की जनता को ऐसे नारों से भ्रमित किया जाना चाहिए।

Post navigation

Previous राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
Next छात्रहित में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

Related Stories

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • कुशालपुर–प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग पर ₹296.85 लाख का डामरीकरण केवल राजनीतिक दिखावा और पैसों का दुरुपयोग: मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.