Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey July 17, 2025

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री श्री पवन साय एवं खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

श्री किरण सिहदेव एवं श्री टकराम वर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण से किया खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया।

रायपुर। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव संगठन मंत्री श्री पवन सायं, खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल, श्री सुभाष राव, श्री नमित जैन, श्री मनीष मंडल, श्री मुरली शर्मा, किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सर्वश्री अभिषेक जैन, कार्तिक डाकुआ, संजय यादव, पुष्पेंद्र गुर्जर सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने राज्य की नाम पट्टीका के साथ पुलिस बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नियमानुसार रेफरी कोच एवं खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल खेलने एवं खिलाने की शपथ ली। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात् पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्र गान किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि आज पहले दिन म्यूजिकल फार्म्स एवं पॉइंट फाइटिंग इवेंट की क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का कल से सुबह 10:00 बजे से अगला मुकाबला शुरू होगा।

Post navigation

Previous अजय यादव कबीरधाम से यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के बने जिला अध्यक्ष
Next 2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है-गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP छग

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.