Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे के आधार हैं – विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे के आधार हैं – विजय शर्मा

Abhinesh Pandey January 27, 2025

 

*नत नयन होकर कार्यरत होने के कारण ही भाजपा पर जनता का विश्वास प्रगाढ़ है -सौरभ सिंह*

 

*विष्णु देव सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया है कि फरवरी के पहले पखवाड़े के भीतर सभी किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान हो जाएगा।*

 

रायपुर। हम दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत “अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे” इस हेतु कार्य करते हैं उपरोक्त बातें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव विषय पर पत्रकार वार्ता लेते हुए कही।

विजय शर्मा जी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए पहले 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पर हस्ताक्षर किए फिर अपने निवास गए। अब हितग्राहियों के मकान बनने प्रारंभ हो गए हैं व 180000 पूर्ण भी हो चुके हैं। अगर यह मकान 5 वर्ष पहले बन जाते तो हमें ज्यादा खुशी होती।

उन्होंने कहा जिस कार्यकर्ता को गरीबों के उनके आवास दिलाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व सौपा उसे ही मंत्री बनाकर गरीबों को आवास बांटने का काम बीजेपी की सरकार ही कर सकती है।

उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जनमन के तहत विशेष संरक्षित जनजातियो के पूरे देश के लक्ष्य में से 51% सड़के सिर्फ छत्तीसगढ़ को मिली है।देश में 4781 किलोमीटर की लंबाई के विपरीत सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य में 2449 किलोमीटर लंबाई की सड़क स्वीकृत की गई।

उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पहलु , चाहे वह खेती की, किसानी की बात हो, उद्यानिकी की बात हो, सड़क, गाय ,ग्राम पंचायत या ग्रामीण जनजीवन हो भाजपा ने जनहित में उसे प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा हमने आदिवासी बंधुओ के जीवन स्तर ऊपर उठने के लिए 5500 सौ रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की इससे 12 लाख परिवार को 240 करोड़ की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई व चरण पादुका का वितरण पुनः प्रारंभ करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया।

उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ का किसान खाने के लिए नहीं, खजाने के लिए खेती कर रहा है।

हमने उन्हें बकाया 2 साल का धान का बोनस दिया साथ ही

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी हो रही है।

विष्णु देव सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया है कि फरवरी के पहले पखवाड़े के भीतर सभी किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करती है।

हम महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए 70 लाख महिलाओं के खाते में सीधे जमा कर रहे हैं। जिस योजना को कांग्रेस सरकार ने धोखे से महिला समूह से छीन लिया था उस रेडी टू ईट योजना वापस महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया व पांच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह प्रारंभ भी हो गया है। महिलाओं को अपना स्वयं का स्थान मिले इसलिए 200 महतारी सदन का कार्य प्रारंभ हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना – 562000 मजदूरों को 562 करोड रुपए दिए जाना प्रारम्भ हो चुका है

उन्होंने सिलसिले वार बताया कि अनेक योजनाएं जिनमे पिछले 1 वर्ष में 989 लाख मानव दिवस जिसमें 23 लाख से अधिक परिवार के 40 लाख व्यक्तियों को काम दिया गया।

पत्रकार वार्ता में भाजपा पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि जनता का भाजपा के प्रति पूर्ण विश्वास है और केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार पंचायत व नगरीय निकाय में चार इंजन की सरकार होकर जनता के कल्याण और विकास के कार्य करेगी और इस हेतु प्रदेश के सभी 33 जिला पंचायत 146 जनपद और 11672 ग्राम पंचायत क्षेत्र में नत नयन होकर कार्यरत होने के कारण ही भाजपा पर जनता का विश्वास प्रगाढ़ है।

प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता व बस्तर संभाग प्रभारी निरंजन सिंह, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पंचायत चुनाव प्रदेश समिति सदस्य आकाश विग, एवम श्रीमती किरण बघेल उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पर ही टिकट बेचने के आरोप पर बोले मंत्री केदार कश्यप
Next उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के प्रत्याशियों के सेनापति बन नामांकन रैली में हुए शामिल

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.