Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पर ही टिकट बेचने के आरोप पर बोले मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पर ही टिकट बेचने के आरोप पर बोले मंत्री केदार कश्यप

Abhinesh Pandey January 27, 2025

 

*कांग्रेस में टिकट बेचे जाते है अगर कोई कांग्रेसी जीता तो जनता से लूट करेगा:केदार कश्यप*

*कांग्रेस के लोग योजनाओं का पैसा भी खा जाते है इनसे सावधान रहे:केदार कश्यप*

*संगठन में रहते टिकट बेचकर और सत्ता में रहते भ्रष्टाचार कर कांग्रेसी लूट मचाते है इनकी पैसे की हवस मरती नहीं:केदार कश्यप*

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि अब तक का कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब वह संगठन में रहते हैं तो टिकटों की खरीदी बिक्री करके पैसों की लूट करते हैं और जब सत्ता में रहते हैं तो गरीब जनता को नोच कर, भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा अर्जित करते हैं। श्री कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस का एजेंडा केवल लूट है अतः जनता को सावधान रहना चाहिए कि कोई भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर आएगा तो वह केवल भ्रष्टाचार ही करेगा।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कांग्रेस में टिकटों की खरीदी-बिक्री के चरम पर होने की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में इसके कई मामले सामने आए हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पर उंगली उठाई और उनके पूरे पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया। श्री कश्यप ने ऐसे अनेक मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि राजनांदगाँव के कांग्रेस पार्षद राजेश गुप्ता द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव नलिनी मेश्राम से 2 करोड़ रु. में टिकट की डील कराने का झाँसा देकर 30 लाख रु. वसूलने का मामला सामने आया था। इसी तरह सीपत के बागी कांग्रेस प्रत्याशी अरुण तिवारी ने तो तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा पर 4 करोड़ रु. में टिकट बेचने का आरोप मढ़ा, जबकि मनेंद्रगढ़ के विनय जायसवाल ने अपने ही केंद्रीय नेता चंदन यादव पर 7 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया। इस मामले में निलंबित जायसवाल की कांग्रेस में वापसी तक हो गई है। रायपुर उत्तर के कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बागी कांग्रेस प्रत्याशी अजीत कुकरेजा की कांग्रेस वापसी का यह कहकर विरोध किया है कि वह पैसों के दम पर वापसी करा रहे हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तँवर ने 5 करोड़ में कांग्रेस टिकट बेचने का आरोप लगाया तो राजस्थान में कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने 8 करोड़ रु. में कांग्रेस टिकट बेटे जाने का खुलासा किया। झारखंड में कांग्रेस नेता उमासंकर अकेला की टिकट 2 करोड़ रु. नहीं देने के कारण काट दिए जाने का मामला सामने आया था। श्री कश्यप ने कहा कि इससे यह बात साफ तौर पर सामने आती है कि कांग्रेस का चाहे केंद्रीय नेतृत्व हो या प्रदेश नेतृत्व, टिकटों को लेकर उसका अपना राजनीतिक चरित्र न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देश के अन्य राज्यों में भी दागदार ही है। कांग्रेस का चाहे केंद्रीय नेतृत्व हो या चाहे प्रदेश नेतृत्व, इस तरह के आरोपों से अक्सर घिरता रहा है। पहले तो कांग्रेस में टिकटों के दावेदार नहीं होते, और तब पैसों का लेन-देन करके टिकटों को बेचने का काम किया जाता है। श्री कश्यप ने कहा कि जो व्यक्ति पैसे देकर के कांग्रेस की टिकट लाता है, कल के दिन नगर पंचायत-नगरपालिका अध्यक्ष या नगर निगम का महापौर बनता है, तो यह तय मानिए कि वह जन-धन की बंदरबाँट करेगा, जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन को रोकने का काम करेगा ताकि वह पूरा पैसा उनकी जेब में जाए। इसलिए प्रदेश की जनता-जनार्दन को सावधान रहकर ऐसा अध्यक्ष और महापौर चुनना है, जो जनहित की केंद्रीय व प्रादेशिक योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाए। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पैसे की भूखी पार्टी है। कांग्रेस के हर एक व्यक्ति की प्राथमिकता पैसा कमाना ही है। पिछले 5 साल के अपने शासनकाल में कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल जनता को लूटने का काम किया।

—————

Post navigation

Previous कांग्रेस ने जगदलपुर वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशी घोषित किये , देखे लिस्ट…
Next हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे के आधार हैं – विजय शर्मा

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.