Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के प्रत्याशियों के सेनापति बन नामांकन रैली में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के प्रत्याशियों के सेनापति बन नामांकन रैली में हुए शामिल

Abhinesh Pandey January 27, 2025

 

*लोरमी नगर पालिका में विकास और विश्वास की होगी जीत, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

 

*लोरमी की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब और भाजपा जिंदाबाद की गूंज, “सुजीत की जीत” का शंखनाद : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

 

*लोरमी नगर पालिका में खिलाएं 19 कमल, सामान्य कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा को बनाएं अध्यक्ष : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

 

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज फव्वारा चौक लोरमी से तहसील कार्यालय तक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा जी एवं लोरमी के जुझारू पार्षद प्रत्याशियों के साथ विशाल नामांकन रैली में सेनापति के रूप में सम्मिलित हुए l श्री साव ने कहा कि, नामांकन रैली में हमारे लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब एवं भाजपा जिंदाबाद का नारा, “सुजीत की जीत” का शंखनाद है l

श्री साव ने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, इस रैली में जनसैलाब उमड़ा है। आप लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रत्याशियों को प्रचंड जीत का आशीर्वाद प्रदान किया है। ये जनसैलाब बताता है कि पूरा लोरमी नामांकन रैली में शामिल हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपील करते हुए कहा कि, आप नगर वासियों से 18 वार्ड और पालिका अध्यक्ष के रूप में 1 कुल 19 कमल मांग रहा हूं। लोरमी की जनता यहां से 19 कमल जीतकर दे, हम सब मिलकर लोरमी का विकास करेंगे। एक साल में ही लोरमी की तस्वीर बदल गई है। अभी तो शुरुआत हुई है, आगे और बड़े विकास के काम होंगे।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्री सुजीत वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। जो लगातार सक्रिय है। वे दो बार के पार्षद हैं, बेदाग छवि है। सज्जन, सरल, सहज, सौम्य छवि के उम्मीदवार हैं। आप सुजीत वर्मा के रूप में शासक नहीं सेवक चुनिए। ऐसे ही 18 पार्षद प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं भाजपा ने। आप कमल का बटन दबाएंगे, तो कमल छाप वाले लोरमी के विकास के तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।

*विकास और विश्वास की होगी जीत*

आज लोरमी तहसील कार्यालय में भाजपा के लोकप्रिय, शिक्षित नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा जी एवं जुझारू पार्षद प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नगर पालिका में कमल खिलेगा एवं विकास की गति और तेज होगी। लोरमी एक बार फिर विकास और विश्वास की जीत होगी।

*विजय श्री का आशीर्वाद लिया*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ नगर के ठाकुर देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नगर पालिका लोरमी के सभी उम्मीदवारों के विजय श्री का आशीर्वाद लिया एवं लोरमी के आत्मीय जनों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

*पार्षद पद के लिए ये भाजपा प्रत्याशी मैदान पर*

आरती ध्रुव, लक्ष्मी साहू, श्रीमती दुर्गेश पाण्डेय,आलोक शिवहरे जी, डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, रवि शुक्ला, संतोष राम निषाद, पुष्पा देवी यादव, धारणी देवी राजपूत, संगीता ध्रुव, बादल मौर्य, राजेंद्र सलूजा, सोहन डड़सेना,सुनिल कुमार अहिरवार, रंजीता भास्कर, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव

नामांकन के दौरान जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जी, किशोर राय जी, कोमल गिरी गोस्वामी जी, गुरमीत सलूजा जी, वर्षा सिंह, विक्रम सिंह, विनय साहू, लेखराज सिंह, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, रामेश्वर बंजारे, अजय दास, गणेश शर्मा, दिनेश कश्यप, अशोक साहू, अशोक जायसवाल, राकेश छाबड़ा, रवि शर्मा, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, अर्जुन राजपूत, अंजना देवी दास, सावित्री राजपूत ,दुष्यंत खत्री, हितेश सापरिया, मुकेश सापरिया, विनोद राजपूत सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

…….. ……..

Tags: लोरमी नगर पालिका

Post navigation

Previous हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे के आधार हैं – विजय शर्मा
Next Raipur:कांग्रेस वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.