Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का महासमुंद आगमन, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का महासमुंद आगमन, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत

Abhinesh Pandey January 6, 2025

 

परितोष शर्मा जिला संवाददाता महासमुन्द_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

6 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के पहुंचने पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत 77 हितग्राहियों को सामग्री वितरण एवं चेक प्रदाय कर लाभान्वित किया*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत 77 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण एवं चेक प्रदाय कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व संसदीय संचिव श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्रीमती सरला केसरिया,श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ,जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का बारी-बारी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 पी.व्ही.टी.जी परिवार को गृह प्रवेश चाबी का वितरण किया तथा एन.आर.एल.एम. अंतर्गत रिवाल्विंग फंड के तहत 4 हितग्राहियों को चेक वितरण किया। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 50 हजार रुपए एंव एक हितग्राही को एक लाख रुपए का चेक प्रदाय किया गया। इसी तरह आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत ग्राम डुडुमचुंवा तहसील सरायपाली को कक्ष क्रमांक 353 रकबा 185.230 हेक्टेयर का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र तथा ग्राम पलसापाली ग्राम पंचायत छिबर्रा तहसील सरायपाली को कक्ष क्रमांक 369 रकबा 2.00 हेक्टेयर का सामुदायिक वन अधिकार पत्र सौंपा गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 3 हितग्राहियों को अनुदान चेक राशि 70 हजार प्रति इकाई वितरण किया। इसी प्रकार राजस्व विभाग अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत 25 हितग्राहियों को आबादी पट्टा सौंपा गया। श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 4 हितग्राहियो को एक-एक लाख रुपए का सहायता राशि प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्र दुर्घटना बीमा येजना के तहत 2 हितग्राहियों को एक लाख रुपए प्रति इकाई बीमा राशि प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कृषि विभाग अंतर्गत 6 हितग्राहियों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत एक हितग्राही को 20 हजार रुपए एवं 4 हितग्राहियों को 30 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले 7 ग्रामों के सरपंचों को हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले के कुल 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 111 करोड़ 21 लाख रुपए के 335 विकास कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ 96 लाख रुपए के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जिन कार्यां का लोकार्पण किया उनमें 11 विभागों के 111 करोड़ 21 लाख रुपए लागत राशि के 335 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 3 विकार्स कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 96 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 11 विकास कार्य लागत राशि 97 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 57 विकास कार्य लागत राशि 42 करोड़ 62 लाख रुपए, छ.ग. गृह निर्माण मंडल विभाग के 80 कार्य लागत राशि 14 करोड़ 41 लाख रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि एक करोड़ 45 लाख रुपए, आदिवासी विकास विभाग के 3 विकास कार्य लागत राशि 4 करोड़ 76 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 122 विकास कार्य लागत राशि 8 करोड़ 49 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 6 विकास कार्य लागत राशि 15 करोड़ 70 लाख रुपए, वन विभाग के 2 करोड़ 35 लाख रुपए लागत राशि के 7 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 96 लाख रुपए लागत राशि के 38 कार्य शामिल है।

इसी तरह भूमिपूजन अंतर्गत 8 विभागों के 103 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 56 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 7 विकास कार्य लागत राशि 52 करोड़ 19 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 10 करोड़ 85 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 10 विकास कार्य लागत राशि 2 करोड़ 23 लाख रुपए, छ.ग.ग्रा.स.वि.अ. विभाग के 14 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 65 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 40 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 विकास कार्य लागत राशि 68 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 9 करोड़ 62 लाख रुपए, वन विभाग के एक करोड़ 5 लाख रुपए लागत राशि के 2 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 2 लाख 28 हजार रुपए लागत राशि के 28 विकास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों लाभान्वित होकर लाभान्वित हितग्राहियां ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post navigation

Previous भाजपा ने की शेष 19 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Next कर्मचारियों की जरूरतों व मांगों को लेकर संवेदनशील है सरकार – अरुण साव

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल

September 14, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल
  • सिरपुर की विरासत से रूबरू हुआ ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल, हिंदू और बौद्ध परंपराओं के सह-अस्तित्व तथा ऐतिहासिक महत्व की ली जानकारी
  • अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल

September 14, 2026
सिरपुर की विरासत से रूबरू हुआ ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल, हिंदू और बौद्ध परंपराओं के सह-अस्तित्व तथा ऐतिहासिक महत्व की ली जानकारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिरपुर की विरासत से रूबरू हुआ ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल, हिंदू और बौद्ध परंपराओं के सह-अस्तित्व तथा ऐतिहासिक महत्व की ली जानकारी

September 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.