Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजयुमो की रायपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मे 8 लाख मतों से जिताने का संकल्प लिए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजयुमो की रायपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मे 8 लाख मतों से जिताने का संकल्प लिए

Abhinesh Pandey March 23, 2024

रायपुर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की रायपुर लोकसभा स्तरीय बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यालय सिविल लाइन राज भवन मार्ग में संपन्न हुई जिसमें बलौदा बाजार जिले के सात मंडल रायपुर ग्रामीण जिला रायपुर शहर जिला के सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए इस बैठक में सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया साथ ही वर्तमान लोकसभा के सांसद श्री सुनील सोनी जी एवं रायपुर लोकसभा प्रबंध समिति के संयोजक श्री अशोक बजाज जी का भी स्वागत किया गया बैठक में सर्वप्रथम रायपुर लोकसभा युवा मोर्चा के प्रभारी श्री रितेश मोहरे जी ने आगामी आने वाले 7 अप्रैल तक युवा मोर्चा की भूमिका क्या होनी चाहिए इस विषय हेतु करणीय बिंदु दिया गया जिसमें 31 मार्च तक सभी 35 मंडलों की बैठक और 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बूथ स्तर और शक्ति केंद्र स्तर पर पांच-पांच की टीम बनाकर के युवा संपर्क अभियान और युवा चौपाल कार्यक्रम करना साथ ही घर-घर में झंडा लगा पाम्पलेट और दीवार लेखन का कार्य का लक्ष्य दिया गया हैं एवं 7 अप्रैल तक सभी मंडल में बूथ स्तर पर सोशल मीडिया में लोकसभा प्रत्याशी के का अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी लगाना।

प्रत्येक दिवस सोशल मीडिया पर पांच पोस्ट करने का लक्ष्य दिया गया है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि रायपुर लोकसभा में भाजपा सरकार ने बहुत से विकास कार्य किए है जिसमे राजिम कल्प कुंभ का भव्य आयोजन हो, महादेवघाट का लक्ष्मण झूला हो, नेशनल हाईवे एक्सप्रेसवे हो, सेंट्रल लाईब्रेरी में छात्रों के पढ़ने की सुविधा हो, सबसे बड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडीटोरियम हो, बिरगांव में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, एम्स, ट्रिपल आईटी, अंतराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम आदि जितने भी विकास कार्य हुए है ये सभी भाजपा सरकार की देन है और हमने अभी 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विष्णुदेव के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकार गठन के तत्काल बाद किसानों के खाते में दो साल का बोनस डालने का काम किया,3100 रू प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खाते में डायरेक्ट पूरा एक मुश्त पैसा डालने का काम भाजपा सरकार ने किया, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रू डालने का काम इस सरकार ने किया है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने केवल जनता से झूठे वादे कर इस प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है इनके सब नेता और अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है या प्रकरण पंजीबद्ध है। इन सब बातो को युवा मोर्चा जमीनी स्तर पर जाकर लोगो को बताना होगा जिससे लोग स्वत: ही बडी संख्या में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना सके और रायपुर लोकसभा देश का सर्वाधिक मतो से जितने वाला लोकसभा सीट बनाने का काम युवा मोर्चा का रहेगा।

इस बैठक में मुख्य रुप लोकसभा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, सांसद श्री सुनील सोनी जी, लोकसभा प्रबंध समिति के संयोजक श्री अशोक बजाज जी, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी श्री वैभव बैस जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं रायपुर लोकसभा प्रबंध समिति के युवा संपर्क प्रभारी श्री अमित साहू जी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री गुंजन प्रजापति जी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरिओम साहू जी, प्रदेश मंत्री एवं लोकसभा सह प्रभारी श्री प्रखर मिश्रा जी, प्रदेश स्वाध्याय मंडल सह प्रमुख और युवा मोर्चा लोकसभा सह प्रभारी श्री आलोक वर्मा जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक धनगर जी, डा उत्कर्ष त्रिवेदी जी, कार्यालय सह प्रभारी और ग्रामीण जिला प्रभारी समीर फरिकार जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी और बलौदाबाजार जिला प्रभारी विकास मित्तल जी, मनीष देवांगन जी, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी श्री पन्ना दुबे जी,रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री फणेंद्र वर्मा जी, बलौदाबाज़ार जिला अध्यक्ष श्री सुनिल यदु जी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री गोविंदा गुप्ता जी समेत समस्त समस्त प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री उपस्थित थे।

Post navigation

Previous दक्षिण विधानसभा मेरा परिवार सालों से मिल रहे आपके अपरिमित स्नेह का आभारी हूं – बृजमोहन अग्रवाल
Next 60 साल के जीवन में ऐसी होली पहली बार: विष्णु देव साय

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.