Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 60 साल के जीवन में ऐसी होली पहली बार: विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

60 साल के जीवन में ऐसी होली पहली बार: विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey March 24, 2024

– रायपुर प्रेस क्लब में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग बिखरे

– रायपुर प्रेस क्लब का ये अनुभव मैं कभी भूल नहीं सकता: CM

रायपुर। स्व मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में इस बार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग बिखरे। होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस मौक़े पर उन्होंने सभी को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी और कहा, रायपुर प्रेस क्लब की नयी युवा टीम के इस आयोजन को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा, क्योंकि 60 साल के अपने जीवन में मेरे लिये होली का ऐसा अनुभव बेहद ख़ास है।

होली के मौक़े पर रायपुर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को टोपी के साथ सब्ज़ियों की माला पहनाई और कटहल भेंट किया। विधायक अनुज शर्मा के फाग की धुन में मुख्यमंत्री भी रम गए और नंगाड़े पर हाथ आज़माया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अनुज शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, बीजेपी मीडिया सेल के अध्यक्ष अमित चिमनानी, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम के निज सचिव तुलसी कौशिक समेत बीजेपी-कांग्रेस के प्रवक्तागण और बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

होली मिलन समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों ने आयोजन की सराहना की और याद किया कि काफी सालों पहले ऐसी होली रायपुर प्रेस क्लब में हुआ करती थी। नई युवा और रचनात्मक टीम के आने के बाद फिर वो गरिमामय दौर लौट आया है। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘ सेन्सलेस टाइम्स’ का विमोचन किया गया, जिसे उल्टी खोपड़ी के नाम से मशहूर पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली और उनकी टीम ने तैयार किया है, जिसमें अरविंद सोनवानी, गंगेश द्विवेदी, पीसी रथ, अजीत शर्मा, मृगेंद्र पांडेय, प्रमोद साहू, दानिश अनवर, श्रीमती रेणु तिवारी और सागर फ़रिकार शामिल हैं।

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए। डायरेक्टर सतीश जैन व मनोज वर्मा ने होली की बधाई दी तो लोकगायक सुनील सोनी ने अपनी आवाज के जादू से माहौल रंगीन कर दिया। लोकगायक अनुराग शर्मा ने अपने गीतों से होली का उत्साह दोगुना किया तो पंडवानी गायिका दुर्गा साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का परिचय दिया। लोकगायिका भूमिका साहू, दीपिका-दीक्षा धनगर और मिथलेश्वरी सेन ने रायपुर प्रेस क्लब की होली में रंग जमाया।

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर होली के आयोजन में सभी का स्वागत किया और रंगों के उत्सव की बधाई दी, महासचिव डॉ वैभव शिव पांडेय ने व्यंग्य बाण दागे! इस दौरान उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी व अरविंद सोनवानी ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

Post navigation

Previous भाजयुमो की रायपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मे 8 लाख मतों से जिताने का संकल्प लिए
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब द्वारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

Related Stories

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026

Recent Posts

  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

You may have missed

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.