Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अस्तित्व विहीन हो चुकी हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस को जनता ने नकार दिया – नलीनिश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अस्तित्व विहीन हो चुकी हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस को जनता ने नकार दिया – नलीनिश ठोकने

Abhinesh Pandey January 15, 2024

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने सुशील शुक्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भ्रष्टाचार में डूबी 10 जनपद के इशारों पर भ्रष्टाचार का नाच करने वाली कांग्रेस के सत्ता से बेदखल कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता अस्तित्व विहीन हो चुके हैं इसी लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के वक्तव्यों के अनुसार कांग्रेसी एक दूसरे से नजर नहीं मिला पा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा कि 5 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा चलाने वाले आज सरकार जाते ही बेरोजगार हो गए हैं और धंधा बंद होने के दुःख से उबर नहीं पा रहे और बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भू – पे करने वाली कांग्रेस की सरकार को जो 10 जनपद के एटीएम के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम कर रही थी जो कांग्रेस की सरकार गांधी परिवार के इशारे पर छत्तीसगढ़ को बदहाल कर रही थी ऐसी भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।

भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस के नेता घबराहट में हैं सत्ता में सत्ता में रहते उनके करीबी अफसर जेल गए और अब तक सलाखों के पीछे हैं कब भ्रष्टाचार में लिप्त किस कांग्रेसी नेता का नंबर कब लग जाए इस बात का भय कांग्रेस को सता रहा हैं इस लिए अभी से प्रमाण मांग कर अपने आप को ईमानदार बताने मात्र का प्रयास कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहा ओ बक्शा नहीं जायेगा और जो ईमानदार हैं उसे डरने की क्या जरूरत।

भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा की दुर्भावना से काम करना योजनाओं को दुर्भावना ने बंद करना योजनाओं के लाभ में बाधा बनना ये कांग्रेस की सरकार की पहचान रही और शायद इसी लिए छत्तीसगढ़ के पीएम आवास योजना का लाभ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता तक नहीं पहुंचने दिया और कई केंद्रीय योजनाओं में बाधा डालने का काम किया आज जनता ने सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास वाली भाजपा की सरकार को चुना हैं जो जनता के लिए बेहतर होगा हमारी सरकार करेगी इस लिए कांग्रेसी चर्चा पर प्रतिक्रिया दे कर चर्चा में बने रहने का प्रयास ना करें।

भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा कि देश की जनता ने देखा हैं की कैसे वोट के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व का बिगुल फुकनें का काम किया गया कैसे चुनाव आते ही कांग्रेस के नेता मंदिर मंदिर घूमते रहे और कौन कोट के ऊपर जानेंऊ पहन राजनीति कर रहा था । मौकापरस्त राजनीति करने वाली कांग्रेस पहले यह बताए कि भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण क्यों अस्वीकार किया ? जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करेगी।

भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने ने कहा की गौठान के नाम पर जो लूट मचाई गई उसकी पोल अब खुलने लगी हैं तो कांग्रेसी ईमानदारी का ढोल पीटने लगे हैं पर अब जनता ने बता दिया हैं कि कांग्रेसी ढोल फट चुका हैं।

Post navigation

Previous कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं-दीपक बैज
Next चेंबर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट : रायपुर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन क्वार्टर फाइनल में 

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.