Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का श्रीमद् भागवत कथा, 18 को निकलेगी शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का श्रीमद् भागवत कथा, 18 को निकलेगी शोभायात्रा

Abhinesh Pandey January 15, 2024

रायपुर। सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद् भागवत कथा करने के लिए 18 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंच रहे है जहां वे शोभायात्रा में शामिल होंगे। 19 से 25 जनवरी तक अनिरुद्धाचार्य महाराज रोजाना तीन बार भक्तजनों से रुबरु होंगे। 18 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा में नागपुर के ढोल ताशा पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। विशाल धर्मसभा हिन्दू हृदय सम्राट व हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह व अमरावती के सांसद नवनीत राणा कथा श्रवण करने के लिए पहुंचेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए आयोजक कान्हा बाज़ारी, ओमप्रकाश बाज़ारी, सुनील बाज़ारी, ओंकार बैस, ओमप्रकाश मिश्रा, समिति अध्यक्ष विकास सेठिया, समिति सचिव संजय मित्तल, अभिषेक अग्रवाल व दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि 150 लोगों की टीम के साथ नागपुर के ढोल ताशा पार्टी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगा जिसमें चलित श्रीराम दरबार व बांके बिहारी की भव्य झांकी शामिल है। भारत माता चौक पर भारत माता की भव्य आरती के पश्चात भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर मैदान, गुढिय़ारी कथा स्थल तक निकाली जाएगी।

कान्हा बाजारी ने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक अनिरुद्धाचार्य महाराज की भव्य कथा रोजाना दोपहर को 1 से शाम को 4 बजे तक होगी जिसका लाइव प्रसारण संस्कार टीवी पर किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अनिरुद्धाचार्य महाराज भक्तजनों से रोजाना तीन बार रुबरु होंगे, पहला सुबह 6 बजे से 10 बजे तक दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुजनों से, दूसरी बार कथा में और तीसरी बार हनुमान मंदिर के पास स्थित मानस मंगल भवन में शाम को 6 से रात्रि 8 बजे तक भक्तजनों की समस्याओं का निवारण करेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी कथा स्थल पर किया जाएगा। कथा स्थल पर 23 जनवरी को सुबह 11 बजे हिंदू हृदय सम्राट विधायक हैदराबाद श्री टी. राजा का उद्बोधन भी सुनने को मिलेगा एवं 24 जनवरी 2024 को हिंदू शेरनी श्रीमती नवनीत राणा जो वर्तमान अमरावती (महाराष्ट्र) की सांसद है विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। 23 जनवरी 2024 को 56 भोग एवं 24 जनवरी 2024 को रुक्मणी विवाह का भी भव्य आयोजन कथा स्थल पर होगा।

Post navigation

Previous गुरु गोविंद सिंग का बलिदान और शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणादायी:- जयंती पटेल
Next कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं-दीपक बैज

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.