Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 46 करोड़ की पेनाल्टी वसूलने पर  cseb को मिला गोल्ड मेडल
  • छत्तीसगढ़

46 करोड़ की पेनाल्टी वसूलने पर  cseb को मिला गोल्ड मेडल

Abhinesh Pandey January 30, 2022

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आईएएस) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया गया। ट्रेडिंग कंपनी की कार्यपालन अभियंता श्रीमती कनिका श्रीवास्तव को स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों से 44 करोड़ रुपए की पेनाल्टी वसूल कर कंपनी को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए राज्य व मुख्यालय स्तर पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बिलासपुर के शहर संभाग (पूर्व) में पदस्थ जूनियर इंजीनियर श्रीमती हेमलता प्रधान को नवंबर-दिसंबर में रिकार्ड वसूली कर बकाया राशि को कम करने तथा जगदलपुर के मद्देड़ वितरण केंद्र में पदस्थ परिचारक श्रेणी-दो श्री अरविंद कोर्राम को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विद्युत लाईनों का तत्परतापूर्वक सुधार कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता श्री शिवप्रसाद मंडावी भिलाई को  स्वयं रूचि लेकर जीओ गार्मिन नामक साफ्टवेयर बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के ईएचटी (मेन्टेनेंस) संभाग बिलासपुर में पदस्थ लाईन परिचारक श्रेणी-दो श्री ओमप्रकाश रात्रे को 220 एवं 132 केव्ही लाईनों को ब्रेकडाउन जैसी विपरीत स्थितियों से बचाने हेतु पुरस्कृत किया गया। जनरेशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री दीपक जोगलेकर को बिना किसी व्यय के नया साफ्टवेयर तैयार करने के लिए तथा कोरबा पश्चिम के हसदेव ताप विद्यत संयंत्र के अधीक्षण अभियंता श्री मोहम्मद शाहिद खान को 3 करोड़ के उत्पादन क्षति से बचाने के लिए गोल्ड मेडल दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईआईटीसी के सहायक अभियंता श्री सुशांत फुलझेले रायपुर ने मीटर वाचक योजना के स्पॉट बिलिंग मोबाईल ऐप का निर्माण के लिए, कनिष्ठ अभियंता श्री प्रतीक मिश्रा रायपुर बिलिंग मॉड्यूल से समस्याओं के निराकरण तथा श्री रमेश मिश्रा रायपुर को कोविड 19 के लॉकडाउन अवधि में कर्तव्य परायणता के लिए पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री एम.के.बंछोर रायपुर को 147 नग 220 केवी व 132 केव्ही उपकेंद्रों के संचालन व सुरक्षा निगरानी निविदा के लिए तथा कार्यपालन अभियंता श्री नमिता देवांगन रायपुर को लेबर कांट्रेक्ट आधारित विभिन्न निविदा के प्रस्तावों के आदेश जारी करवाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मेडल दिया गया। जनरेशन कंपनी के सिविल परियोजना-2 में कार्यरत कार्यपालन अभियंता श्रीमती पारूल निराला रायपुर तथा सहायक अभियंता श्रीमती संगीता सोनी रायपुर को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। पावर होल्डिंग कंपनी के कार्यालय सहायक श्री सुधीर जी.राजिमवाले को डाटा एंटी आपरेटर व लाईन परिचारकों की भर्ती प्रक्रिया में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा कार्यालय सहायक श्री बलवंत वर्मा को विभागीय लेखा प्रशिक्षण   परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में उपस्थित प्रबंध निदेशक होल्डिंग कंपनी श्रीमती उज्ज्वला बघेल,  जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एन.के बिजौरा, ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश वर्मा, वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.डी. तेलंग एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दीं।

 

 

Post navigation

Previous सराफा कारोबारी से लूट,दुकान बंद कर लौट रहे थे घर
Next झूठ बोलने और भ्रम फैलाने की वजह से कांग्रेस समाप्त हो रही है:भाजपा

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.