Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सराफा कारोबारी से लूट,दुकान बंद कर लौट रहे थे घर
  • छत्तीसगढ़

सराफा कारोबारी से लूट,दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

Abhinesh Pandey January 30, 2022

 

सीसीटीवी में दो युवक बाइक पर भागते दिख रहे

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बिलासपुर। शनिवार रात सराफा व्यापारी के 6 लाख रुपए कीमत के गहनों से भरा थैला लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। राधिका ज्वेलर्स के संचालक दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और बैग लेकर भाग निकले। इस दौरान उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो युवक भागते नजर आ रहे हैं।
गोंड़पारा निवासी विनोद सोनी की सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित अमरैय्या चौक में राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान में विनोद और उसका भाई विक्की सोनी बैठते हैं। रोज की तरह वह करीब शाम 7 बजे दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। अभी वह शनिचरी रपटा के पास पहुंचा था। तभी एक युवक दौड़ते हुए आया और उसकी स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया। फिर सोने-चांदी से भरे थैले को लूटकर बाइक सवार साथी के साथ भागने लगा।विनोद सोनी ने चिल्ला कर शोर मचाया। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीछे-पीछे उसका भाई विक्की सोनी बाइक में आ रहा था। उसने विनोद के साथ बाइक सवार युवकों का पीछा किया। लेकिन, लुटेरे दूर भाग गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
सराफा व्यापारी विनोद सोनी ने बताया कि वह स्कूटी में जेवरों से भरे दो थैला रखा था। रपटा के पास पहुंचने पर एक युवक दौड़ते हुए आया, तब उसे लगा कि युवक पहचान का होगा और लिफ्ट लेने के लिए आ रहा है। लेकिन, पास आते ही उसने लात मारकर स्कूटी को गिरा दिया। उसके गिरने के बाद युवक सोने-चांदी से भरे थैले को लूट कर भाग गया।
लूट की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई शीतल सिदार के साथ ही साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई। व्यवसायी के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही लुटेरों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जूना बिलासपुर किलावार्ड के पास दुकान के फुटेज में बाइक सवार युवक भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन, उसमें उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस अन्य दुकानों के भी फुटेज देख रही है।

Post navigation

Previous नवा रायपुर के आंदोलनरत्त किसानों के साथ मंत्री कर रहे हैं चर्चा
Next 46 करोड़ की पेनाल्टी वसूलने पर  cseb को मिला गोल्ड मेडल

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.