Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हर्षिका सौंधी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब, ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 7 में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर्षिका सौंधी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब, ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 7 में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

Abhinesh Pandey September 29, 2026

*छत्तीसगढ़ की बेटी हर्षिका सौंधी बनीं ब्यूटी आइकॉन, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया सशक्त संदेश*

रायपुर।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर (छत्तीसगढ़) की 16 वर्षीय हर्षिका सौंधी ने आर्ना फाउंडेशन, ब्यूटी आइकॉन इंडिया एवं ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीज़न 7 में मिस कैटेगरी का विजेता खिताब हासिल किया। डॉ. रूना शर्मा द्वारा ललित महल में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर्षिका इससे पहले भी कई पेजेंट शो और ब्यूटी टाइटल जीत चुकी हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2026 डॉ. अनुष्का सोन, विनीता मलिक, सैबी सूरी सहित कई प्रतिष्ठित बॉलीवुड एवं फैशन जगत की हस्तियां शामिल थीं।

हर्षिका ने ट्रेडिशनल, क्रिएटिव और गाउन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उनके क्रिएटिव राउंड का विषय शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं का तनाव, अवसरों की समानता, शिक्षा में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आधारित था। प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने शिक्षा में मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के महत्व का संदेश दिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रायपुर की कक्षा 11वीं (Humanities) की छात्रा हर्षिका पढ़ाई में मेधावी, आत्मविश्वासी और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच रखने वाली युवा हैं। वे भविष्य में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाकर तनाव, चिंता और अन्य मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं की सहायता करना चाहती हैं।

हर्षिका अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री शत्रुघ्न सौंधी, माता डॉ. सुजाता सौंधी एवं परिवार को देती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

 

Post navigation

Previous आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
Next विशेष लेख- बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

Related Stories

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च

September 29, 2026
कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात

September 29, 2026
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

September 29, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी
  • बाढ़ की विभीषिका से रूबरू हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

You may have missed

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च

September 29, 2026
कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात

September 29, 2026
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

September 29, 2026
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी

September 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.