Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में 216 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में 216 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Abhinesh Pandey September 19, 2026

*20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में देशभर के 45 केंद्रों से 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित*

*केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और संगठनों में अब तक 12.75 लाख से अधिक युवाओं को मिली नियुक्ति*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 19 सितंबर। 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत रायपुर केंद्र से 216 चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 133 अभ्यर्थियों को समारोह में प्रत्यक्ष रूप से तथा 83 अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देशभर में आयोजित रोजगार मेले के 45 केंद्रों से 51,000 से अधिक नव-नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी सेवा में प्रवेश को युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण अवसर बताया और नव-नियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन आयकर विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि 22 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं संगठनों में अब तक लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार सृजक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से कारीगरों और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

*“सरकारी सेवा जनकल्याण का माध्यम बने”*

नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए श्री तोखन साहू ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण में योगदान देने की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल कार्यालय की फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

*रायपुर केंद्र में 133 प्रत्यक्ष और 83 वर्चुअल नियुक्तियां*

रायपुर केंद्र से प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त किए गए 133 अभ्यर्थियों में आयकर विभाग के 74, डाक विभाग के 22, रेलवे के 14, वित्तीय सेवा विभाग के 12, गृह मंत्रालय के 7, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 3 तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।

वर्चुअल माध्यम से नियुक्त किए गए 83 अभ्यर्थियों में आयकर विभाग के 82 तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।

समारोह में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

*****

 

Post navigation

Previous आधुनिक भारत के शिल्पकार मोदी जी, विकसित भारत के शिल्पकार मोदी जी 
Next औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

Related Stories

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026
मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

September 19, 2026
सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

September 19, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश
  • 300 ड्रोन्स के शानदार शो और भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ के साथ ईमैक का दो दिवसीय ‘ईकॉन 2026’ संपन्न

You may have missed

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026
मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

September 19, 2026
सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश

September 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.