Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 13 मार्च को अमरकंटक में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) एवं बड़ादेव महापूजन –प्राकृतिक होली, गोंडवाना मांदी “सामूहिक महाभोज”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

13 मार्च को अमरकंटक में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) एवं बड़ादेव महापूजन –प्राकृतिक होली, गोंडवाना मांदी “सामूहिक महाभोज”

Abhinesh Pandey March 10, 2023

रायपुर।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र पंचमी अंधियारी पक्ष के पावन अवसर पर दिनांक 13 मार्च 2023 को गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ-छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा इत्यादि राज्यों के संयुक्त तत्वावधान में रूढ़ीगत, प्रथा, परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु सामाजिक सहयोग से परम् श्रद्धेय गोंडवाना गुरूददा, गुरूदाई जी के सानिध्य में नार अमूरकोट (अमरकंटक), तहसील पुष्पराजगढ़, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की पावन धरा में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया
गया है।

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2023/03/video_20230310_143510.mp4

इस पावन देवभूमि में प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी, आराध्य देवी देवताओं की पारंपरिक सेवा अर्जी, पुरखापेन के साथ फाग गीत व नगाड़े की थाप सु-मधूर धुन से प्राकृतिक होली (परसा फूल के रंगों से) खेली जाती है। वहीं परम् श्रद्धेय गुरूददा जी द्वारा अपने संदेश में धुर पंचमी का सांस्कृतिक महत्व, प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन व विश्व बन्धुत्व, कल्याण का संदेश भी दिया जाता है
इस पावन पर्व पर गुरूददा, गुरूदाई के आशीर्वाद से उपस्थित लाखों गोंडियनजनों को गोंडवाना मांदी के तहत् “सामूहिक महाभोज” भी कराया जायेगा।
आयोजक समिति द्वारा मान. राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित निवेदन पत्र भी सौंपा जायेगा।
गोंडी धर्म को संवैधानिक मान्यता प्रदान कर, पृथक धर्म कोड आबंटित किया जावे।

जनगणना प्रपत्र के कॉलम में हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध एवं जैन धर्म इत्यादि के अलावा भी अन्य धर्म के मानने वालों के लिए पृथक से अन्य धर्म का कॉलम जोड़े जाये, ताकि अन्य धर्मी भी अपने धर्म का स्पष्ट उल्लेख कर सकें।

भारत देश के आदिवासी, मूलनिवासी (अनुसूचित जनजाति) को प्राप्त संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाये, ताकि उन्हें प्राप्त अधिकारों का हनन, आये दिन उनके साथ हो रहे अन्याय अत्याचार, उत्पीड़न को तत्काल रोका जा सके।
उद्देश्य – विलुप्त हो रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखने, वृहत गोंडवाना समाज को संगठित करने, लोगों में प्रकृति
का संरक्षण एवं संवर्धन की भावना जागृति करने, विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देने, स्वास्थ्यगत लाभ हेतु आयुर्वेदिक ज्ञान समर्पित करना इत्यादि।

Post navigation

Previous विधायक जैन ने क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार को दी जन्मदिन की बधाई
Next बरसे केदार कश्यप, पूछा : बस्तर की झोली खाली क्यों ?

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.