Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बरसे केदार कश्यप, पूछा : बस्तर की झोली खाली क्यों ?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बरसे केदार कश्यप, पूछा : बस्तर की झोली खाली क्यों ?

Abhinesh Pandey March 10, 2023

= कांग्रेस सरकार के आखिरी बजट में बस्तर की पूरी तरह उपेक्षा, हाल बेहाल बस्तर की मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं

= बस्तर की स्वास्थ्य सुविधायें वेंटिलेटर पर, विकास कार्य महज कागजों पर

जगदलपुर |
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने चार साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ छला है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके शासनकाल का पेश किया गया अंतिम बजट निराशा को ही बढाता है | बस्तर के संदर्भ में राज्य शासन के आखि़री बजट में कुछ भी नहीं है | आदिवासियों से बैर रखने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम बजट में आदिवासी वर्ग की न कोई चिंता की है, न ही कोई योजना लायी है | यह आदिवासियों के हितैषी होने का झूठा दंभ भरने वाली कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है |

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों में कांग्रेस के ही विधायक है | जिनमें मोहन मरकाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है | इसके बाद भी भूपेश सरकार के बजट में बस्तर की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है | मौजूदा समय में बस्तर की स्वास्थ्य सुविधायें वेंटिलेटर पर है | दूरस्थ कोंटा क्षेत्र में 60 से अधिक आदिवासी ग्रामीण अज्ञात बीमारी से काल का ग्रास बने, पिछले वर्ष बस्तर जिले में डेंगू के कहर से दर्जनों मौते हुई, दस हजार से अधिक लोग डेंगू के दंश से पीड़ित रहे | इन सभी कठिनाईयों को देखने के बाद भी बस्तर की बेहतरी के लिये कांग्रेस सरकार के बजट की झोली खाली रही | इससे ही कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व बस्तर के कांग्रेसी विधायकों का वज़न स्पष्ट हो जाता है |

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में वनोपज तेंदू पत्ता की खरीदी में अनियमितता है, शिक्षा का हाल बेहाल है, विकास कार्य के नाम पर पुराने कार्यों में लीपापोती कर इतिश्री की जा रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट चुनाव आधारित बजट है | जिसमें सिर्फ कोरी घोषणायें है और कुछ भी नहीं | मुख्यमंत्री यह बतायें कि चार साल के कार्यकाल में जो 36 वादे पूरे नहीं कर पाये, वो 6 महीने में कैसे पूर्ण होंगे | झूठे वायदों की भी सीमा होती है |

Post navigation

Previous 13 मार्च को अमरकंटक में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) एवं बड़ादेव महापूजन –प्राकृतिक होली, गोंडवाना मांदी “सामूहिक महाभोज”
Next प्राचीन श्री राम मंदिर कुरूद में भक्त खेलेंगे फूलो की होली

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.