Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सड़क पर कांग्रेस की खुल गई है पोल झूठे आंकड़े फैलाने माफी मांगे कांग्रेस – मूणत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सड़क पर कांग्रेस की खुल गई है पोल झूठे आंकड़े फैलाने माफी मांगे कांग्रेस – मूणत

Abhinesh Pandey September 29, 2022

 

*जिन्हे ये नही मालूम प्रदेश में सड़क कितनी है वो सरकार कैसे चला रहे है?:भाजपा*

 

*कांग्रेस के खोखले दावों पर भाजपा ने पेश किए आंकड़े*

 

रायपुर/ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने सड़क को लेकर तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला समेत अन्य प्रवक्ताओं के बयान को कुतर्क और हास्यास्पद करार दिया।

उन्होंने गुरुवार को एक बयान जारी कर आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल मे राष्ट्रीय राजमार्ग 3526 किमी की सड़कें बनी। इसी तरह राज्य मार्ग 4176 किमी- जिला मुख्यमार्ग 11 हजार 501 किमी, जिला ग्रामीण मार्ग 13 हजार 729 किमी- प्रधानमंत्री सड़क मार्ग 24 हजार 775 किमी और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 4376 किमी. इस तरह कुल सड़क निर्माण 62 हजार 83 किमी. का किया गया है।

श्री मूणत ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस के प्रवक्ता ग्रामीण छत्तीसगढ़ को प्रदेश का हिस्सा नही मानते है उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक लोक निर्माण विभाग और पंचयात ग्रामीण विकास विभाग की कुल 62 हजार 83 किमी सड़क बनी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 तक लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 15 हज़ार किमी सड़क पक्की हुआ करती थी, वर्ष 2018 तक पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 30 हजार 610 किमी की सड़क बनाई है।

श्री मूणत ने हैरानी जताई कि 4 साल में निर्माण का एक काम खुद नही कर पाए है और तुलना 15 साल से कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल होर्डिंग में डींगे हॉक सकती है, असल मे जमीनी रूप से ना तो जनता के सवालों का सामना कर सकती और ना ही जनता की सुविधा के लिए कोई काम कर सकती है। क्योंकि सरकार की प्राथमिकता में आम जनता नही बल्कि एक परिवार की सेवा करना है।

 

उन्होंने डॉ रमन सिंह के तथ्यात्मक आकड़ो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष को अपने लोक निर्माण विभाग के मंत्री से पहले चर्चा करनी चाहिए क्योंकि उन्हें मालूम कि है बजट के अभाव में सड़क की मरम्मत तक यह सरकार नही करा पा रही है नई सड़क बनाना तो दूर की कौड़ी है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते अर्थात 2018 तक कुल सड़के:-

राष्ट्रीय राजमार्ग – 3526 किमी.

राज्य मार्ग – 4176 किमी.

मुख्य जिला मार्ग – 11501 किमी.

जिला ग्रामीण मार्ग – 13729 किमी.

प्रधानमंत्री सड़क मार्ग – 24775 किमी.

मुख्यमंत्री सड़क योजना – 4376 किमी.

कुल – 62083 किमी.

 

इस प्रकार प्रदेश में लोक निर्माण विभाग एवं पंचायत विभाग की कुल 62087 किमी. सड़के 2018 तक बनी। इस प्रकार यह कहना कि प्रदेश में सिर्फ 32 हजार किमी. सड़क है। यह मेरे कांग्रेस मित्रो की ज्ञान की कमी को दर्शाता है

प्रदेश में 2015 तक लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 15800 किमी. सड़के पक्की हुआ करती है और वर्ष 2018 तक 30610 किमी. पक्की सड़क हमारी सरकार ने बनाया और आज कांग्रेस सरकार ने पुनः 2003 वाली स्थिति में प्रदेष को ला कर खड़ा कर दिया है।

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खेल मेला के लिए उपनपाल एवं करनपुर पंचायत को सौंपा एक-एक लाख रुपए का चेक
Next रमन सिंह के झूठ को छिपाने मूणत फिर झूठ बोल रहे – कांग्रेस

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.