Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सरोज पांडेय के वीडियो से पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की खुली थी पोल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरोज पांडेय के वीडियो से पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की खुली थी पोल

Abhinesh Pandey October 3, 2022

 

भाजपा के भीतर ही सड़क की वीडियो को लेकर सरोज पांडेय की हुई किरकिरी अब पत्र लिखकर कर रही है प्रोपोगंडा

 गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी कोई बात नहीं कही जिसमें महिलाओ के सम्मान को ठेस पहुंचे

 

रायपुर/3 अक्टूबर 2022/ भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा सड़क के गड्ढे पर बनाई गई वीडियो से पूर्व की रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई और भाजपा के भीतर ही सरोज पांडेय की किरकिरी हो गई।भाजपा के नेता दबे जुबान कहने लगे कि सड़क तो पूर्व रमन भाजपा सरकार में ही बनी थी और अकलतरा में विधायक भी भाजपा के ही है। ऐसे में भाजपा के भीतर हो रही स्वयं की किरकिरी पर पर्दा करने और भाजपा में उपेक्षा से पीड़ित सरोज पांडेय अब मीडिया में बने रहने कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर सिर्फ राजनीतिक प्रोपोगंडा कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय तब क्यो आहत नही हुई? जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष दलीय प्रतिबद्धता के चलते छत्तीसगढ़ की महिलाओं को शराबखोरी में लिप्त बताई ? रमन सरकार के दौरान आदिवासी बालिकाओं के साथ रेप की घटनाएं हुई झलियामारी आश्रम में मीना ख़लको के साथ रेप की घटना हुई पेद्दागुलुर घटना हुई तब सरोज पांडेय क्यो मौन थी ?अभी नवरात्र से पहले गुजरात में सजायाफ्ता 11 बलात्कारियों को जेल से रिहा कर दिया गया और भाजपा से जुड़े लोगों ने बलात्कारीयो की तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किये तब सरोज पांडेय आहत नही हुई? योगी सरकार में रेप पीड़िता के शव को आधी रात को पेट्रोल डालकर जला दिया, उन्नाव और कठुवा में बलात्कारी को बचाने के लिए भाजपा के नेता सड़कों पर झंडा लेकर आंदोलन कर रहे थे तब सरोज पांडेय को आहत नहीं पहुंचा? भाजपा नेता के पुत्र ने अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या की और उनके साथ हुई रेप की घटना से सरोज पांडेय आहत क्यो नही हुई?इन सभी घटनाओं की सरोज पांडेय ने महिला होने के नाते निंदा भी नही की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी कोई बात नहीं कही है जिसे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे उन्होंने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया है कि किस प्रकार से भाजपा के नेता सड़क को लेकर झूठ बोल रहे हैं और फर्जी वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की छवि धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कहते हैं कि उनके कार्यकाल में 60हजार किलोमीटर सड़क बना वही पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत कहते हैं 62 हजार किलोमीटर सड़क बना इससे समझ में आता है कि सड़क को लेकर भाजपा किस प्रकार से झूठ प्रबंधन करने में जुटी है। जबकि हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार के सड़कों को मिलाकर 32833 किलोमीटर कुल सड़क है।

 

Post navigation

Previous गृहमंत्री साहू की टिप्पणी से नाराज राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र…
Next बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने कलिंगा विश्वविद्यालय में फिल्म स्टूडियो का उद्घाटन किया

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.