Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • संसदीय सचिव, विधायक,क्रेडा चेयरमेन एवं जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने झीरम पहुंच दी शहीदों को श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव, विधायक,क्रेडा चेयरमेन एवं जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने झीरम पहुंच दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Abhinesh Pandey May 26, 2022

 

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद स्थल झीरम घाटी पहुंच वरिष्ठ नेता स्व महेंद्र कर्मा,स्व नंदकुमार पटेल,स्व विद्याचरण शुक्ल,स्व उदय मुदलियार,स्व दिनेश पटेल समेत शहीद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद नेताओं, कार्यकर्त्ताओं एवं पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा झीरम के शहीदों का वास्तविक सम्मान नहीं हुआ था आज जब संवेदनशीलता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा झीरम घाटी एवं जगदलपुर में झीरम शहीद मेमोरियल का अनावरण किया जाएगा तब शहीदों का वास्तविक सम्मान होगा।

*विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की भाजपा शासनकाल में शहीदों की शहादत का सम्मान नहीं हो पाया था आज हमारे अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है जब उनकी याद में स्मारक का अनावरण किया जाएगा।

*छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की झीरम घाटी के शहीद नेताओं, कार्यकर्त्ताओं एवं जवानों को तब तक सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मिल पाएगी जब तक आजाद भारत के इस सबसे बड़े नर संहार के दोषियों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता है।

*शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शहीद स्मारक के अनावरण के साथ ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी पर आज भी भाजपा के द्वारा झीरम मामले की जांच में अड़ंगा लगाकर उन शहीदों के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने से रोका जा रहा है शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उस दिन होगी जब उनके हत्यारों को अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता है।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, प्रदेश सचिव सत्तार अलि,शहर महामंत्री,अनवर खान,हेमु उपाध्याय, अब्दुल सइद, पार्षद सूर्या पाणी, अमरनाथ सिंह, अवधेश झा, विजय सिंह,वेंकट राव, कुलदीप भदौरिया,विनोद कुकडे,विक्रांत सिंह,लव मिश्रा,शुभम नायडू, गणेश कावरे,विक्की निषाद तुलाराम, मानसिंह ठाकुर, मोहनीश नाग, जयदेव नाग सहित नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous Cm भूपेश बघेल ने किया जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण
Next वो ‘पांच दिन’ कोई अपराध नहीं, सिर्फ भ्रांति हैः डॉ. मोनिका

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.