Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह, 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे
  • छत्तीसगढ़

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह, 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे

Abhinesh Pandey June 28, 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे छात्रों को सम्मानित, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश के शिक्षा मंत्री, खाद्य योजना एवं संस्कृति मंत्री के साथ सांसद करेंगे शिरकत, 1040 छात्रों को उपाधि और 25 छात्रों को स्वर्णपदक….

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 1 जुलाई 2022, शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया उइके शामिल होंगी। 28 जून मंगलवार को कार्यक्रम से सम्बंधित प्रेस वार्ता श्रीरावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर में रखी गई है अतः आप सभी मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि 28 जून मंगलवार को प्रेस वार्ता में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

प्रथम दीक्षांत समारोह श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय परिसर के गोविंदा कल्याण मण्डपम में आयोजित किया जायेगा।

वहीं समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, बिशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय एवं जल शक्ति विभाग प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे, इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल, खाद्य योजना एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, संध्या राय सांसद भिण्ड, सुनील कुमार सोनी सांसद रायपुर उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम दीक्षांत समारोह में पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, पदम् श्री वैद्य राजेश कोटेचा, न्यायधीश (सेनानिवृत्त) अशोक भूषण, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मानद उपाधि प्रदान की जायेगी।

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों और विशेष कर उपाधि के लिए प्रतीक्षारथ छात्रों में काफी उत्साह देखी जा रहीं हैं। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2018, 2019, एवं 2020 में अध्यनरत छात्रों को उपाधियाँ दी जायेंगी, जिसमें 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा ट्राइबल क्वीन ग्लोबल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन
Next भाजपा महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.