Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वन विभाग द्वारा साईंस कॉलेज में विभागीय उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग द्वारा साईंस कॉलेज में विभागीय उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन

Abhinesh Pandey February 2, 2022

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री अकबर ने किया मौका निरीक्षण
सांसद श्री राहुल गांधी करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन

रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज साईंस कॉलेज मैदान में वन विभाग द्वारा सजाई गई विकास प्रदर्शनी की तैयारी का अंतिम जायजा लिया। सांसद श्री राहुल गांधी कल 3 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन कर चुनिंदा हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा वनवासियों के कल्याण के लिए किये गये कार्यों और उपलब्धियों को खूबसूरत छायाचित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग ने कोरोना काल में भी लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग ने विगत तीन वर्षों में राज्य में  विभिन्न योजनाओं क माध्यम से 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मानव दिवस के स्थायी प्रकृति के रोजगार एवं 379 करोड़ 58 लाख से ज्यादा अस्थायी प्रवृति के मानव दिवस रोजगार मुहैया कराये हैं। प्रति माह वन विभाग द्वारा अकेले 3 लाख 45 हजार स्थायी और 10 लाख 55 हजार अस्थायी प्रकृति के रोजगार दिलाकर उनकी आमदनी सुनिश्चित की गई है। राम वन गमन पथ में 570 किलोमीटर लम्बाई पथ पर 1 लाख 69 हजार  पौधांे का रोपण कर पथ को हरियाली युक्त एवं सुन्दर बनाया गया है। नदियों के तटों पर  2,688 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 27 लाख पौधे लगाये गये हैं। कैम्पा योजना के अंतर्गत विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कर नरवाओं को पुनर्जीवित किया गया है।
लघु वनोपजों के संग्रहण एवं रोजगार से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिला है। वर्तमान  सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण दर को 2 हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपये की गई है। इससे लगभग 13 लाख संग्राहक परिवारों को सीधा फायदा हुआ है। राज्य में वर्ष 2018 से समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी के दायरा को भी बढ़ाते हुए वर्तमान में 60 तक कर दिया गया है। इनके संग्रहण कार्य से राज्य में 47 हजार 850 महिला स्व सहायता समूह के सदस्य लाभान्वित हुये हैं। वन धन विकास केन्द्रों की गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन प्रदर्शनी में आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। इस अवसर पर वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ श्री संजय शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिगराव सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous राहुल गांधी बताएंगे कि छतीसगढ़ में जनता से वादाखिलाफी क्यों हुई: भाजपा
Next सांसद  राहुल गांधी की उपस्थिति में भूमिहीन श्रमिकों ने  गांधी ‘सेवाग्राम’ और छत्तीसगढ़ ‘अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला 

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.